वीडियो: हार्दिक पांड्या 13 रन से शतक से चूके, आउट होने के बाद आंखे हुई नम, 87 रन की खेली तूफानी पारी

0
968
views

पल्लेकेले इस वीडियो में एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है जहां रोमांस भरे इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने  जीत  के  लिए  पाकिस्तान  के  सामने  267 रन  का  लक्ष्य  दिया  है। एक समय भारत ने  66 रन पर चार विकेट खो दिए थे। वहीं संकट मोचन बने ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने शतकीय साझेदारी की जहां इशान ने 81 गेंद पर 9 चौक दो छक्के की मदद से 82 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली तो दूसरी और हार्दिक पांड्या ने 90 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से 87 रन बनाए हालांकि 13 रन से हुए अपने शतक से चूके। जिसके बाद वे निराश नजर आए।

हार्दिक पांड्या और ईशान किशन ने भारत को संभाला

पांचवें नंबर पर आए ईशान किशन और छठे नंबर पर आए हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम को संकट से निकला ।जहां एक समय भारतीय टीम ने अपने चार विकेट 66 रन पर को दिए थे ।इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 90 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के के अंदर 87 रन बनाए, वही ईशान किशन ने 81 गेंद पर 9 चौके और दो छक्के की मदद से 82 रन की तूफानी पारी खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट‌  में सातवां अर्धशतक पूरा किया। किशन और हार्दिक पांड्या के बीच शतकीय साझेदारी (138) ने भारतीय टीम को मुश्किल से निकला।

हार्दिक पांड्या की सूझबूझ भरी पारी

हार्दिक पांड्या ने सूझबूझ भरी पारी खेली जहां उन्होंने 90 गेंद का सामना करते हुए साथ 7 चौके और एक छक्के की मदद से 87 रन बनाए जहां का स्ट्राइक रेट 96 का रहा। हालांकि हार्दिक पांड्या गलत समय पर आउट हुए। जहां हार्दिक पंड्या 44 में ओवर की पहली ही गेंद पर अफरीदी के स्लोअर गेंद का शिकार बने। जहां उनका कैच आगे सलमान ने 20 गज के दायरे में लिया। इसके बाद तीन विकेट जल्दी जल्दी गिरे, जहां 44 में ओवर  की आखिरी गेंद पर रविंद्र जडेजा 14 रन एवं 45 ओवर की पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर तीन रन बनाकर आउट हुए।

आउट होने के बाद निराश दिखे हार्दिक

13 रन से हार्दिक शतक से चूक गए जहां हार्दिक आउट होने के बाद बेहद निराश दिखे। जहां उनकी आंखों में निराशा और अपने भाग्य को कोसते नजर आए। जहां उनके आउट होने के साथ ही भारत ने 3 विकेट महज 4 रन पर खो दिए।

वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here