IND vs ENG:भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड के मैदान पर दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 168 रन बनाए। जहां इंग्लैंड को फाइनल में जगह बनाने के लिए 169 रनों की दरकार है।
लोकेश राहुल फिर से रहे फ्लॉप
भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की जहां एक बार फिर भारतीय ओपनर उस लय में नहीं दिखाई दिए। जहां लोकेश राहुल 5 रन पर वोक्स का शिकार बने। वहीं रोहित शर्मा ने 28 गेंद पर 4 चौके की मदद से 27 रन की पारी खेली। भारत ने पावर प्ले में धीमी शुरुआत की जहां 6 ओवर में भारत ने केवल 38 रन बनाए।
हार्दिक की जबरदस्त पारी
हार्दिक ने 33 गेंद में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से जबरदस्त 63 रनों की पारी खेली। जहां हार्दिक ने 190 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और दिल जीता ।
विराट ने जड़ा वर्ल्ड कप 2022 का चौथा अर्धशतकीय पारी
विराट कोहली ने इस साल वर्ल्ड कप 2022 का चौथा अर्धशताकीय पारी खेली जहां विराट ने 40 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए विराट ने सेमीफाइनल में हुई जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं अब फाइनल में इंग्लैंड या फिर भरता का सामना होता है यह कुछ देर में तय हो जायेगा।
हार्दिक की पत्नी नताशा ने दिया हार्दिक का साथ

ग्राउंड पर मौजूद हार्दिक की पत्नी ने हार्दिक का जबरदस्त साथ मैदान के दर्शकदीर्घ से दिया। जहां हर गेंद पर नताशा ने हार्दिक के शॉट पर चीयर करती नजर आई वहीं जब हार्दिक ने हवाई शॉट खेली तो हार्दिक की पत्नी के चहेरे पर चिंता की झलक साफ दिखाई दीं हर एक गेंद पर नताशा ने हार्दिक का उत्साह वर्धन करते हुए टीम इंडिया और खासकर हार्दिक के जबरदस्त प्रदर्शन को सरहते हुए नजर आई। ऐसा पहले भी हो चुका हैं जहां क्रिकेट के प्रति लगाव की वजह से हार्दिक की पत्नी नताशा ने आईपीएल में भी हार्दिक को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट किया है।
विडियो
View this post on Instagram
;







