(Dinesh Kartik Bowling in Asia cup)एशिया कप 2022 में भारतीय टीम ने लीग स्टेज की शुरूआत धमाकेदार की जहां पहले पाकिस्तान और फिर हांगकांग को ग्रुप ए स्टेज में हराकर सुपर 4 में जबरदस्त अंदाज से प्रवेश किया। वहीं सुपर 4 में भारतीय टीम का आगाज अच्छा नहीं हुआ जहां पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका से मिली हार के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ संतावना जीत दर्ज कर एशिया कप 2022 से विदाई ली। वहीं आखिरी मैच में भारत ने 101 रनों से जीत दर्ज किया। वहीं एक जबरदस्त वाकया सामने आया जब कार्यवाहक कप्तान लोकेश राहुल ने मैच का आखिरी ओवर दिनेश कार्तिक ( Dinesh kartik Last Over) को दे दिया। फिर जो हुआ वो देखने वाला रहा।
कार्तिक का एशिया कप में सफर ( Dinesh Kartik in Asia Cup 2022)
आंकड़ों और मौके के लिहाज से देखें तो दिनेश कार्तिक ने पूरे एशिया कप में केवल 1 गेंद खेली और 6 गेंद फेंकी। पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें पहले लीग मैच में मौका मिला वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें आखिरी मैच में मौका दिया गाया। जहां यह कहना गलत नहीं होगा की मौके और रोल की कमी के शिकार कार्तिक हुए। सुपर 4 के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें ना मौका मिलना भी हार की बड़ी वजहों में से एक मानी गई। बरहाल द्रविड ने साफ किया की इस बार प्लेइंग कॉम्बिनेशन और विपक्षी को देखते हुए विकेटकीपर का चुनाव होगा ना की प्राथमिकता को लेकर।
20 ओवर करने आए दिनेश कार्तिक

19.1 पहले गेंद पर ज़दरान ने 2 रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा। जहां बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को खेला। जहां कार्तिक गेंदबाजी में भी बेहद खुश नजर आए और हस्ते हुए पूरे ओवर को खत्म किया।।
19.2 इस गेंद पर mid विकेट पर जदरान ने छक्का जड़ दिया ,जहां गेंद बेहद छोटी डाल दी दिनेश कार्तिक ने और इसका पूरा फायदा जदरान ने उठाया।
19.3 गेंद पर एक बार फिर जदरान ने बल्ला घुमाया और लॉन्ग ऑन की दिशा में उन्होंने छक्का अर्जित किया । जहां शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर पूरा फायदा उठाया। विकेट के पीछे से ऋषभ पंत बोलते नजर आए की थोड़ा और जान लगाकर फेंके गेंद
19.4 ओवर में जदरान ने मिड विकेट पर हवाई शॉट खेला और 2 रन लेने में सफल रहे।
19.5 ओवर में एक्स्ट्रा कवर दिशा में शॉट खेलकर 2 रन लिया
19.6 आखिरी गेंद पर जदरान ने एक्स्ट्रा कवर दिशा में शॉट खेला जहां इस बार उन्हें रन नहीं मिला।
अखरी ओवर की दिनेश कार्तिक ने 18 रन दिए ।
पहले ही गेंद पर विराट और हार्दिक को आई हसी

पहली गेंद पर जोर का शॉट लगाने के चक्कर में जदरान का बल्ला हाथों से छूट गया और वो बिना बल्ले के दो रन भागे जिसे देखकर दिनेश कार्तिक, पंत , हार्दिक और विराट कोहली हसी नहीं रोक पाए। इस ओवर को दिनेश कार्तिक ने एंजॉय किया। यह कमाल का ओवर इसलिए भी रहा की पूरे टूर्नामेंट कार्तिक ने 1 गेंद खेलीं लेकिन 6 गेंद फेकने का मौक़ा उन्हें मिला ।
वीडियो
Dk bhaiya😂 OP
Last over bowling 😂#ViratKohli𓃵#INDvsAFG #DineshKarthik pic.twitter.com/94yfIIIjFd— THE SRIVASTAVA’s💙 (@akhouri_akash) September 8, 2022







