Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, 1st Match: आईपीएल 2013 का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर गुजराती कप्तान हार्दिक पांड्या ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 178 रन 7 विकेट के नुकसान बनाये । जहाँ जीत के लिए हार्दिक की टीम को 20 ओवर में 179 रन की डरकर है । वहीं चेन्नई सुपर किंग के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन किया और 23 गेंदों पर अर्धशतक पारी खेली और 50 गेंद में 92 रन की तूफानी पारी खेली जहाँ उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के की बरसात कर दी। वहीँ धोनी 7 गेंद में 14 रन बनबाकर नाबाद रहे ।
ऋतुराज की तूफानी बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे चेन्नई सुपर किंग के सलामी बल्लेबाज कन्वे और ऋतुराज गायकवाड के बीच 14 रनों की साझेदारी हुई। जहां कन्वे 1 रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी द्वारा बोल्ड कर दिया गए । वहीं दूसरा विकेट मोईन अली के रूप में गिरा जहां 50 के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग को दूसरा झटका लगा , राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मोइन अली का विकेट चटकाया ,मोईन अली 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं तीसरा विकेट के रूप में गिरा बेन स्टोक्स छह गेंदों पर 7 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अंबाती रायडू 12 गेंदों का सामना करते हुए 12 रन बनाकर आउट हुए। रशीद खान , शमी और जोसफ ने 2-2 विकेट हासिल किये .
ऋतुराज की तूफानी बल्लेबाजी

ऋतुराज गायकवाड ने आने के साथ तूफानी बल्लेबाजी की जहां उन्होंने चौके और छक्के की बरसात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कर दी। जहां उन्होंने छक्के के साथ 23 गेंदों पर अपना अर्धशतकीय पारी पूरा किया वहीं इससे पहले उन्होंने अलजर्री जोसेफ के ओवर में 18 रन ठोके। ऋतुराज गायकवाड ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 92 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि ऋतुराज गायकवाड 8 रनों से उद्घाटन मुकाबले में शतक से चूक गए।
हालांकि केवल 8 रनों से ऋतुराज गायकवाड अपने शतक से चूक गए जहां 18 ओवर में अलजर्री जोसेफ की गेंद पर उनका कैच शुभ्मन गिल ने पकड़ा। जहां थर्ड अंपायर ने कैच के साथ गेंद को ठीक बताया।
वीडियो
#IPL2023 #cskvsgt
Some hilarious commentary there!!😂#JioCinemaDelivers pic.twitter.com/TO5eIFGhSB— Aryan Singh🇮🇳 (@arryansingh011) March 31, 2023







