वीडियो: दीपक चाहर ने ज़िम्बाब्वे के टॉप आर्डर को फेका उखाड़, मचा दिया गर्दा ,संजू ने इस अद्भुत कैच लेकर जीता दिल

0
115
views
Deepak Chahar threw Zimbabwe's top order uprooted, made a mess, Sanju won the heart by taking this amazing catch
PC: Twitter

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। जहाँ भारतीय टीम के कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतने के साथ गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया . बल्लेबाज़ी करने उतरी  जिम्बाब्वे की टीम 40.3 ओवर में 189 रन पर सिमट गई। जहाँ भारतीय तेज गेंदबाज़  प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर ने 3-3 विकेट चटकाए वहीँ स्पिनर अक्षर पटेल को भी 3 सफलता मिली । मोहम्मद सिराज को 1 विकेट से संतोष करना पड़ा। वहीँ दीपक चाहर ने लगभग 6 महीने के बाद वापसी करते हुए शानदार गेंदबाज़ी की ।

दीपक चाहर की धारधार गेंदबाज़ी

Deepak Chahar threw Zimbabwe's top order uprooted, made a mess, Sanju won the heart by taking this amazing catch
PC: Twitter

दीपक चाहर ने अपनी शानदार गेंदबाज़ी के दमपर ज़िम्बाब्वे के टॉप आर्डर को उखाड़ फेका। जहाँ फरवरी में दीपक ने अपना आखिरी मैच खेल अतः इसके बाद वह चोटिल हो गए थे । जहाँ ठीक होने की कड़ी में एक बार पुनः वे चोट का शिकार  हो गए हैं । दीपक चाहर ने अपने वापसी मैच में शानदार प्रदर्शन किया जहाँ पहले उन्होंने तड़िवानाशे मारुमनी (8), इनोसेंट काइया (4) और वेस्ले मधेवीरे (5) को चलता किया ।

दीपक चाहर की शानदार वापसी

Deepak Chahar threw Zimbabwe's top order uprooted, made a mess, Sanju won the heart by taking this amazing catch
PC: BCCI

भारतीय टीम के कप्तान लोकेश राहुल ने  दीपक चाहर को गेंदबाजी की शुरुआत करने दी। जहां पहले 2 ओवर में दीपक चाहर ने समय लिया और अपने लय में आने की कोशिश की।  इसके ठीक बाद उन्होंने टॉप बल्लेबाजों को आउट कर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी।

दीपक चाहर ने तोड़ी साझेदारी



सलामी बल्लेबाज काई और मरुमानी के बीच पनपी 25 रनों की साझेदारी को दीपक ने तोड़ा।  फिर मधीवेरे और मरुमानि के बीच एक रन की साझेदारी हुई ही थी की इसे भी दीपक ने तोड़ दिया। विलियम्स और मधीवेरे के बीच हो रही साझेदारी को पुनः दीपक ने ही अपनी साधी गेंदबाजी से तोड़ा।दीपक चाहर ने 7 ओवर में 27 रन देकर 3 सफलता अर्जित की। जहां उनका इकॉनमी 3.86 का रहा।

जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रेजिस चकाब्वा ने बनाए। उन्होंने 35 रनों की पारी खेली। वहीं इवांस ने 33 और नगरवा ने 34 रन की पारी खेली। वहीं, ब्रैड एवंस और रिचर्ड नगरावा ने भी जिम्बाब्वे के लिए अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 9वें विकेट के लिए 65 गेंद में 70 रन जोड़े।

संजू सैमसन की शानदार कैच

दीपक चाहर के चौथे ओवर के चौथी गेंद पर चाहर ने काई को संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करवाया। जहां गेंद काई के बल्ले से लगने के साथ ही विकेट के पीछे गई। जहां संजू सैमसन के दस्ताने में गेंद आने के बाद छिटक गई  लेकिन संजू सैमसंग ने डाइव लगाकर कैच को पूरा किया।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here