वीडियो: चेतेश्वर पुजारा 360 डिग्री शॉट लगाने के चक्कर में OUT, बनने चले थे सूर्यकुमार यादव, कर बैठे ये गलती

0
652
views

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ओवल के मैदान पर अब बेहद ही रोमांचक मोड़ पर खड़ा हुआ है। जहां आखिरी और निर्णायक दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 280 रनों की दरकार है ।वही विराट कोहली के साथ अजिंक्य रहने मैदान पर डटे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए जीत के लिए 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की दूसरी पारी में एक अलग इंटेंट से बल्लेबाजी दिखाई। जहां रोहित शर्मा , गिल और पुजारा पहले से ही सेट लगे।

हालाकि गिल को विवादास्पद तरीके से आउट दिया गया वहीं रोहित शर्मा और पुजारा अपनी नादानी की वजह से आउट हुए। वहीं पुजारा अपने नेचुरल गेम से भटककर रचनात्मक शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए जिसके बाद उनकी इस शॉट पर कई बहसों को जन्म दिया। अमूमन आराम से क्लासिक शॉट पर विश्वास करने वाले पुजारा 360 डिग्री शॉट आजमाने के चक्कर में आउट हुए। आगे खबर विस्तार से।

280 रन की भारत को दरकार

ऑस्ट्रेलिया डे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 444 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है ।जहां पांचवें दिन का खेल अभी भी बाकी है वहीं भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 44 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर मैदान पर बने हुए हैं वहीं भारतीय टीम को जीत के लिए 280 रनों की दरकार आखिरी और निर्णायक दिन में है। जहां अगर विराट कोहली और अजिंक्य रहने मैदान पर टिकट है तो भारतीय टीम इतिहास रच सकती है।

भारत ने खोये तीन महत्वपूर्ण विकेट

भारतीय टीम के तीन बल्लेबाजों की आउट है उनमें से रोहित शर्मा ने 43 रन की पारी खेली, गिल  के बल्ले से 18 रन निकले वही चेतेश्वर पुजारा 27 रन पर आउट हुए।

360 शॉट लगाने के चक्कर में हुए पुजारा आउट

Cheteshwar Pujara was OUT for 360 degree shot, Suryakumar Yadav was going to become, made this mistake

भारत के 2 विकेट मजह  5 गेंद के अंतराल पर गिरे, जहां 20 में ओवर के आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा आउट हुए तो वही 21वें ओवर की चौथी गेंद पर कमिंस ने चेतेश्वर पुजारा का शिकार किया ,जहां उछाल से भरे गेंद पर थर्ड मैन के दिशा में 360 शॉट खेलने के चक्कर में खुद को झुका कर पुजारा ने बल्ला तो लगाया लेकिन बल्ले और गेंद का संपर्क ना होने की वजह से बलिया किनारा लेकर अगेन सीधी एलेक्स कैरी के दस्ताने में गई, जहां 45 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 27 रन बनाने वाले और शानदार दिख रहे चेतेश्वर पुजारा की पारी का अंत हुआ।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here