विडियो:अंतिम ओवर में राशिद खान से छूटा कैच और लग गए 2 छक्के, AFG ने जीता सीरीज श्रीलंका से हारी, याद आया एशिया कप

0
54
views
Catch missed by Rashid Khan in the last over and hit 2 sixes, AFG won the series Sri Lanka
PC: Twitter

अफगानिस्तान  और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय मुकाबले की श्रृंखला एक-एक की बराबरी पर खत्म हुई आखिरी और निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने 4 विकेट से जीतकर श्रृंखला को बराबरी पर खत्म किया ।गौरतलब है कि पहला मुकाबला हुआ था दूसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द किया गया था ,वहीं तीसरा मुकाबल श्रीलंका की टीम ने रोमांचक अंदाज में 4 विकेट से जीता। हालांकि इस मुकाबले पर अफगानिस्तान में अच्छी पकड़ बनाई हुई थी वहीं अगर आखरी ओवर में राशिद खान से  कैच नहीं छूटता तो शायद अफगानिस्तान इस सीरीज पर कब्ज कर पाती। आगे बात करते हैं मैच किस टर्निंग प्वाइंट की और जानते हैं आखिरी ओवर का रोमांच।

मैच का लेखा जोखा

Catch missed by Rashid Khan in the last over and hit 2 sixes, AFG won the series Sri Lanka
PC: Twitter

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जहां 50 ओवर मेंअफगानिस्तान की टीम ने 8 विकेट पर 313 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया ।  लक्ष्य  का  पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 2 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट पर 314 रन बनाकर रोमांचक मुकाबले को अपने नाम किया।

इब्राहिम जादरान की जबरदस्त 162 रनों की पारी गई बेकार

Catch missed by Rashid Khan in the last over and hit 2 sixes, AFG won the series Sri Lanka
PC: afganistan cricket board

अफगानिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जागरण ने 138 गेंदों पर 15 चौके और 4 छक्के की मदद से 162 रन की आतिशी पारी खेली वहीं ।श्रीलंका की ओर से रजीठा ने 10 ओवर में 60 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए वहीं हंसरंगा को दो सफलता मिली।

असलंका और वेललेज ने पलटा मैच

कुशल मेंडिस (67), शानका (43) रन पर आउट होने के बाद अफगानिस्तान ने मैच में पकड़ बनानी शुरू कर दी थी लेकिन असलंका के नाबाद 72 गेंद पर 83 रन और वेलालेज के 21 गेंद पर नाबाद 31 रन की पारी ने अफगानसितान के मुंह से जीत छीन ली।

फारूकी के आखिरी ओवर में चाहिए थे 13 रन

Catch missed by Rashid Khan in the last over and hit 2 sixes, AFG won the series Sri Lanka
PC: Twitter

49.1 फारुकी की पहली गेंद पर वेललेज ने डीप मिड विकेट पर छक्का जड़ दिया। जहां गेंद काफी समय हवा में रही वहीं गेंद राशिद खान के हाथों में आकर छिटक गई और छक्का माना गया। अगर यह कैच राशिद ले लेते तो मैच का निर्णय कुछ और होता।

49.2 फारूखी के दुसरी गेंद पर वेललेज बीट हुए।

49.3 ओवर: वेललेज ने तीसरी गेंद पर स्ट्राइक लेकर असलंका को दिया।

49.4 ओवर में असलंका ने मिड विकेट पर छक्का जड़ श्रीलंका पर 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की और नसीम शाह द्वारा एक ओवर में फारूखी को लगाए गए दो छक्कों की याद भी ताजा कर दी।

 विडियो

;

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here