बांग्लादेश प्रीमियर लीग (Bangladesh Premier League) के फाइनल में कोमिला विक्टोरियंस ने फॉर्च्युन बारिशल टीम पर एक रन की रोमांचक जीत दर्ज की है । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विक्टोरियंस टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी टीम फॉर्च्युन बारिशल (Fortune Barishal vs Comilla Victorians) ने 8 विकेट खोकर 150 रन बना पाई । इसके साथ ही कोमिला टीम ने बीपीएल खिताब को तीसरी दफा अपने नाम किया ।
जीत के नायक और मैन ऑफ द मैच
Narine departs after a destructive knock 🤯👏
Live- https://t.co/V0DCXX54Dd#BBPL2022 #BPLFinal #FBvCB pic.twitter.com/ME9v0RbmEv
— bdcrictime.com (@BDCricTime) February 18, 2022
कोमिला विक्टोरियंस की ओर से खेलने वाले वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर प्लेयर सुनील नरेन (Sunil Narine) ने आतिशी पारी खेली । सुनील ने 23 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से शानदार 57 रन की पारी खेली । जहाँ उन्हें मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया ।
आखिरी ओवर का योगदान
What an amazing last over for #FortuneBarishal 🤩 Conceding just 2 runs, and picking up 3 wickets.
Will this vital last over have a say in the result of the Final? 🤔📺 Watch the action LIVE from the final of #BBPL2022 on #FanCode 👉 https://t.co/kIiCjX0tXl#BPLonFanCode pic.twitter.com/o2DQKvaEGh
— FanCode (@FanCode) February 18, 2022
रोमांच की हद को पार कर देने वाले इसैच में फॉर्च्युन टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रन की दरकार थी. शोहिदुल इस्लाम ने अंतिम ओवर फेका ।
1)पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना ।
2) दूसरी गेंद पर 1 रन बना ।
3) तीसरी गेंद पर 1 रन बना ।
4)अंतिम 3 गेंदों पर 8 रन की दरकार थी . प्रेशर काफी था और इस्लाम ने चौथी गेंद वाइड डाली . फिर तौहिद ने दौड़कर 2 रन पूरे किए।
5) आखिरी 2 गेंदों पर 5 रन की दरकार थी ।
6) 5वीं गेंद पर तौहिद का कैच तनवीर कैच से छूटा और तौहीद ने 2 रन लिए ,मैच का रोमांच और बढ़ गया ।
7) आखिरी गेंद पर 3 रन की दरकार थी लेकिन मुजीब रन आउट हो गए तथा कोमिला विक्टोरियंस टीम ने जीत दर्ज की है ।







