वीडियो : बाबर आजम में घुसी सूर्यकुमार की आत्मा, 180 डिग्री शॉट खेल उड़ा दिए बोल्ट के होश

0
292
views

पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच हुई त्रिकोणीय श्रृंखला का दूसरा मैच पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीतकर लगातर दो मैचों में जीत दर्ज की। जहां पहले मैच में रिजवान तो दूसरे मैच में बाबर आजम ने जलवा दिखाया। फटाफट क्रिकेट में एक और जबरदस्त पारी बाबर के बल्ले से निकलती नजर आई जहां उन्होंने ताबड़तोड़ 79 रनों की पारी खेल पाकिस्तान को 6 विकेट से जीत दिलाई। वहीं ताबड़तोड़ रचनात्मक शॉट भी खेले जहां क्लासिक शॉट पर निर्भर रहने वाले बाबर आजम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ कई रचनात्मक शॉट खेलकर भारतीय 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार की याद ताजा करवा दी।

बाबर आजम की तूफानी पारी

Babar azam 180 degree shot reminds surya Kumar shot
Pc: Espn

बाबर आजम ने 53 गेंद पर 11 चौके की मदद से ताबड़तोड 149 के स्ट्राइक रेट से 79 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम के लिए चौका लगाकर मैच को फिनिश किया। वही उन्होंने SENA देश में सर्वाधिक 50 से अधिक का स्कोर बनने का रिकॉर्ड भी बना लिया है।

जहां 10 बार बाबर ने SENA देश में 50 से अधिक का स्कोर बनाने की लिस्ट में रोहित को पछाड़ दिया है। वहीं सलामी बल्लेबाज की भूमिका में बाबर आजम ने 23 बार 50प्लस का स्कोर बना डेविड वार्नर (23) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वहीं बाबर आजम ने अपने 28 अर्धशतकीय पारी में महज 84 परियां लेते हुए विराट की बराबरी भी कर ली है।

बाबर आजम ने जड़ा रचनात्मक शॉट

बाबर आजम ने ट्रेंट बोल्ट की तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर ऑफ साइड में जबरदस्त टिल्ट होकर शॉट जड़ा। जहां उन्होंने अपने शॉट से सूर्यकुमार की याद दिला दी। वहीं उन्होंने पारी में बिना एक भी छक्के के कुल 11 चौके जड़े। जहां बड़े ही रचनात्मक अंदाज में बाबर आजम ने इस शॉट को अंजाम दिया । वहीं यह अंदाज फैंस को जबरदस्त भाया। इस ओवर ने बाबर आजम ने ट्रेंट बोल्ट को 3 चौके जड़े। जहां कवर ड्राइव से लेकर इस रचनात्मक शॉट भी शामिल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here