वीडियो: कुलदीप यादव की जादुई गेंद पर हुए एलेक्स कैरी बोल्ड, 1.4 डिग्री गेंद घूम उड़ा ले गई विकेट, 3 विकेट लेकर मचाई सनसनी 

0
112
views
Alex Carry bowled on Kuldeep Yadav's magic ball, 1.4 degree ball took away the wicket, created sensation by taking 3 wickets
PC: BCCI

India vs Australia, 3rd ODI : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया .खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 9 विकेट पर 269 रन बना लिए हैं ।वहीं भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 3/3 विकेट हासिल किए। जहां कुलदीप यादव ने वार्नर, लबुशेन और एलेक्स कैरी को आउट कर तहलका मचा दिया। जहां एलेक्स कैरी का विकेट सबसे शानदार रहा। जहां गेंद 1.4 डिग्री घूम कर एलेक्स के विकेट ले उड़ी।

हार्दिक के बाद कुलदीप यादव का चला जादू

टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 11 ओवर में 68 रन बना लिए थे जहां हेड और मार्श के बीच 68 रनों की साझेदारी हुई ।वही हार्दिक ने हेड को 33 रन, मार्श को 47 और स्टीव स्मिथ को 0 रन पर आउट कर भारतीय टीम की वापसी करवाई। वहीं स्टॉनिश और एलेक्स कैरी की 58 रनों की साझेदारी को कुलदीप ने चकता किया। जहां कुलदीप की जबरदस्त गेंद पर वार्नर 23 रन, लाबूशेन 28 और एलेक्स 38 रन पर आउट हुए।

जादुई गेंद पर कुलदीप ने किया एलेक्स केरी का शिकार

Alex Carry bowled on Kuldeep Yadav's magic ball, 1.4 degree ball took away the wicket, created sensation by taking 3 wickets
PC: BCCI

39 वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप ने एलेक्स का काम तमाम किया। जहां पिछले ओवर में एलेक्स कैरी को कुलदीप ने सेट किया। जहां गेंद को अंदर लाने की कोशिश  की, वहीं पारी के 39 वें ओवर की पहली ही गेंद पर एलेक्स गेंद की लेंथ को पढ़ नहीं पाए और गेंद 1.4 डिग्री घूमी और विकेट में जा लगी।

जहां टर्न को देखकर एलेक्स को भी यकीन नहीं हुआ और वे बोल्ड हो गए। जहां स्टोनीश और एलेक्स के बीच हुए 58 रन की जबरदस्त साझेदारी को चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने तोड़ा। कुलदीप यादव ने अपने 10 ओवर में 56 रन देकर तीन सफलता अर्जित की जांच एक वर्ग ने मैडन किया ।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here