रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंडियन लेजेंड्स ने 5 विकेट से जीत लिया है इस जीत के साथ इंडीयंस लेजेंड्स फाइनल में प्रवेश कर चुकी है ।वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 से बाहर हो चुकी है। इंडियन लेजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए जिसके जवाब में इंडीयन लेजेंड्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया।
नमन ओझा की धमाकेदार पारी

इंडीयन लेजेंड्स की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने आए नमन ओझा ने 62 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ नाबाद 90 रनों की पारी खेली एवं अंत तक जमे रहे वहीं अंत में आए इरफान पठान ने 12 गेंदों पर 5 छक्के की मदद से 37 रन बनाए एवं मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया युवराज सिंह ने 18 तथा सुरेश रैना ने 11 रनों का योगदान किया।
इरफान पठान की आतिशी पारी
Team @India__Legends leads to the finals as @IrfanPathan finishes it with a beautiful boundary 🥳💥
Keep watching #RoadSafetyWorldSeries, live now only on #ColorsCineplex, @justvoot, @CCSuperhits and @Sports18.#IndiaLegends #AustraliaLegends #RSWS2022 pic.twitter.com/z5vZ9yjLMq
— Colors Cineplex (@Colors_Cineplex) September 29, 2022
इरफान पठान ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 4 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 37 रनों की नाबाद पारी खेली और भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाने में बेहद अहम भूमिका अदा की।
आखिरी 19 गेंदों पर चाहिए थे 37 रन

19वे ओवर की नन्नेस के पहले 3 गेंदों पर इरफान पठान ने छक्का जड़ा दिया और भारत की जीत पक्की कर दी। वहीं आखिरी ओवर में ब्रेट ली के ओवर कि दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच इंडिया लेजेंड्स के नाम कर दिया। जहां इरफान के शानदार पावर हिटिंग की बदौलत इंडिया लेजेंड्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
मैन ऑफ द मैच

नमन ओझा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 62 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 90 रन की नाबाद पारी खेली। जिसके प
ऑस्ट्रेलिया की पारी

ऑस्ट्रेलिया की पारी की बात की जाए तो कप्तान शेन वॉटसन ने 21 गेंदों पर छह चौके की मदद से शानदार 30 रनों की पारी खेली। वहीं डोलन ने 35 तथा डंक ने 26 गेंदों पर 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं अंत में कैमरून व्हाइट ने 18 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से आतिशी 30 रन बनाकर टीम का स्कोर 171 रनों तक पहुंचाया था।
भारतीय टीम की गेंदबाजी की बात की जाए तो यूसुफ पठान ने 4 ओवर में 36 रन देकर दो सफलता अर्जित की। वही मिथुन ने 4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए राहुल शर्मा को एक सफलता हाथ लगी।
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच होना है सेमीफाइनल का दूसरा
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला होना है जहां जीतने वाली टीम भारतीय टीम से शनिवार को फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगे।
video
What an intense match it was and the finish by @IrfanPathan ❤️
Unbelievable
Glad I’m watching this match live in stadium 😭
Full Paisa vasool pic.twitter.com/a0qehFUr4Y— Ashish Shrivastava (@ashishayush1177) September 29, 2022
;







