भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच t20 इंटरनेशनल मैच की पहला मुकाबला त्रिवेंद्रम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया । जहां दीपक चाहर और अर्शदीप ने तेज गेंदबाजी का स्वाद दक्षिण अफ्रीकी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ को चखाया । पहले ओवर में दीपक चाहर ने अपनी इनस्विंग गेंद का जादू दिखाते हुए टिंबा बबुमा कोआउट किया तो दूसरी ओर क्विंटन डी कॉक को 1 रन के स्कोर पर अर्शदीप ने क्लीन बोल्ड किया ।आलम यह रहा जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की गैरमौजूदगी भारतीय टीम को नहीं खली और 3 ओवर के अंदर ही दक्षिण अफ्रीका के पांच बल्लेबाज पवेलियन वापस हो गए। गेंद बाज आग उगलते नजर आए।
पहले ही ओवर में दीपक ने दिखाई अपनी जादुई गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह की जगह आए दीपक ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया जहां जाओ उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावूमा को अपनी छठी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। दीपक चाहर ने बडी ही चालाकी से दक्षिण अफ्रीका के कप्तान को पहली 3 गेंदें आउटस्विंग डाली एवं चौथी गेंद को इन स्विंग डालकर पूरी तरह से चकमा दे दिया और गेंद विकेट के साथ लगने के साथ ही बेल्स उड़ गए।
अर्शदीप के सामने क्विंटन डी कॉक की हुई बोलती बंद

भारतीय पारी के दूसरे ओवर अर्शदीप लेकर आए उन्होंने अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर अपने ऑफ कटर से क्विंटन डिकॉक को चकमा दिया। जहां गेंद बाहरी किनारा लगते हुए विकेट से जा लड़ी। जिस गेंद का कोई भी जवाब को डंडे को के पास नहीं दिखा एवं क्विंटन डी कॉक थोड़ी देर तक क्रीज पर ही रुके रहे। जहां उन्हेंअंदाजा नहीं हुआ कि गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेट से जा लगी है।
इसके बाद भी अर्शदीप नहीं थमे जहां उन्होंने दूसरी ओवर की पांचवीं गेंद पर रूसो को 0 के स्कोर पर पंत के हाथों कैच करवाया। एवं दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मिकिर को अपने इनस्विंग का स्वाद चखाया और डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड कर दिया जहां मिलर को पता ही नहीं चला कि कब गेंद बेल्स ले उड़ी। भारत के खिलाफ 5 विकेट खोकर सबसे कम स्कोर बनाने वाले टीम दक्षिण अफ्रीका की बनी जहां दक्षिण अफ्रीका ने अपने 5 विकेट 9 रन पर खो दिए थे।
video
5 wickets summed up in 11 seconds. Watch it here 👇👇
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @StarSportsIndia pic.twitter.com/jYeogZoqfD— BCCI (@BCCI) September 28, 2022







