IND vs SL: रोहित ने टेस्ट को बनाया टी 20, 103 की स्ट्राइक रेट से 29 रन बनाकर हुए आउट, भारत का स्कोर लंच तक 109/2

0
118
views
IND vs SL: Rohit made the Test T20, got out after scoring 29 runs at a strike rate of 103, India's score was 109/2 till lunch
PC: DIsney+Hotstar

भारत और श्रीलंका के बीच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लंच तक कुल 26 ओवर फेंके गए हैं। जहां भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिया है और यह खबर विस्तार से।

रोहित और मयंक अग्रवाल ने दी भारत को आतिशी शुरुआत

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में मयंक अग्रवाल और वे शर्मा मैदान पर उतरे जहां रोहित शर्मा टेस्ट मैच स्कोर t20 में तब्दील करते हुए 6 चौके की मदद से महज 28 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली ,उन्होंने 103 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, वहीं दूसरी और मयंक अग्रवाल ने 5 चौके की मदद से 49 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन की पारी खेली ।वहीं मौजूदा आंकड़ों के अनुसार हनुमा विहारी 59 गेंदों पर 30 रन की पारी खेलकर मैदान पर जमे हुए हैं, वही अपना 100वां मैच खेल रहे विराट कोहली 22 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से 15 रन बनाकर मैदान में डटे हुए हैं।

10 ओवर में भारत में बना लिए थे 52 रन

गौरतलब है कि भारत की ओर से पहली बार टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी करें रोहित शर्मा ने अपने वास्तविक गेम पर ध्यान रखते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जहां उन्होंने महज 28 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके जड़ दिए वहीं दूसरी और मयंक अग्रवाल ने भी 49 गेंदों पर पांच चौके जड़कर 33 रन बनाए दोनों के बीच 9.5 ओवर तक 52 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हो गई थी हालांकि रोहित शर्मा पुल शॉट लगाकर आउट हुए लेकिन वह पूरी गेम में शानदार लय में नजर आ रहे हैं देखना की दूसरी पारी में रोहित शर्मा कैसा प्रदर्शन करते हैं।

श्रीलंका की गेंदबाजी

गौरतलब है कि रोहित और मयंक अग्रवाल जब तक क्रीज पर थे तब तक उन्होंने गेंदबाजों को सेट होने नहीं दिया जहां श्रीलंका के सलामी गेंदबाज फर्नांडो को 5 ओवर में 35 रन उठाने पड़े वही सुरंगा लकमाल को 6 वर्ड में 21 रन लुटाने पड़े श्रीलंका की ओर से कुमारा और लसिथ को एक एक सफलता हाथ लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here