India vs Australia, 3rd T20I -राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा t20 फाइनल अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला आयोजित किया गया जहां इस निर्णायक मुकाबले को देखने के लिए पूरे स्टेडियम में खचाखच भीड़ जमी रहे वहीं भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 1 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया एवं 2/1से सिरीज़ पर कब्जा जमाया।
गेंदबाजी में अक्षर पटेल और यजुवेंद्र चहल ने कसा शिकंजा

बल्लेबाजी के आमंत्रण के बाद बल्लेबाजी करने आए ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज कैमरून ग्रीन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की,जहां उन्होंने 21 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली और एक छोर पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज तेज गेंदबाजों पर हावी रहे । जहा पावर प्ले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में 66 रन ठोके। वही अक्षर पटेल और चहल ने मिडिल ओवर में धारदार गेंदबाजी की जहां अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित कि वह बड़े लोगों में चहल ने 4 ओवर में 22 रन देखकर स्टीव स्मिथ का विकेट झटका।
सूर्यकुमार के साथ कोई निकली विराट पारी

खरबूजे को देख खरबूजा रंग बदलता है कि कहावत को चरितार्थ करते हुए विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने रंग जमा दिया जो हैदराबाद के स्टेडियम में विराट कोहली और सुर कुमार यादव ने 9 छक्के लगाए विराट कोहली ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए तो दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव अलग ही अंदाज में दिखे जहां उन्होंने महज 36 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 16 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और भारतीय टीम को अच्छी स्थिति पर पहुंचाया।
आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक ने दिया हार्दिक को स्ट्राइक

आखरी ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी ।जहां फिंच ने डेनियल सैम को गेंद सौंपी ।वही पहले ही गेंद पर विराट कोहली ने डेनियल सेम को लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का जड़ प्रेशर को कम कर दिया।
डेनीयल सैम की दूसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर की दिशा में शॉट लगाने के चक्कर में कोहली फैंस को कैच दे बैठे। जब भारत को 5 गेंदों पर 5 रनों की दरकार।इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश कार्तिक ने लॉन्ग ऑफ की तरफ 1 रन लेकर सेट बल्लेबाज हार्दिक पांड्या को स्ट्राइक सौंपी। ओवर के चौथी गेंद हार्दिक पांड्या मिस कर बैठे, हार्दिक पांड्या ने दिनेश कार्तिक को इशारा करते हुए संकेत दिया कि वह दबाव में ना आए जब अंडर कंट्रोल है, आखिरी दो गेंदों पर भारत को जीत के लिए 4 रनों की दरकार थी। पारी की आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर डेनियल ने ऑफ साइट की दिशा में गेंद की ओर हार्दिक ने बेहद चतुराई के साथ गेंद को स्लाइस किया जहां गेंद शार्ट थर्ड मन की ओर चौकी के लिए निकल गई और भारत ने इस मैच को जीता।
He did it again😂😂#INDvAUS pic.twitter.com/jYBVcVuS43
— astrologer (@Astrologer___) September 25, 2022
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भी हार्दिक और कार्तिक की जोड़ी ने दिलाई थी जीत
एशिया कप 2022 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में 7 रनों की दरकार थी ,जहां गेंदबाज नवाज के ओवर में हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई थी।
विडियो
#HardikPandya just winked and told #DineshKarthik – ” Have faith”#INDvAUSpic.twitter.com/ZvdsxS3cb6
— MEWS (@mews_in) September 25, 2022
;






