भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का आज पहला मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जहां भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 208रन बनाए।
रोहित शर्मा विराट- कोहली रहे फीके
भारत की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए लोकेश राहुल और रोहित शर्मा के बीच 21 रनों की पार्टनरशिप हुई.जहां तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर रोहित शर्मा हेजलवुड का शिकार बने .रोहित शर्मा ने 9 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौकों और एक छक्के की मदद से 11 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा छक्के लगाने के चक्कर में बाउंड्री पर नाथन एलीज द्वारा कैच आउट हुए वही रोहित शर्मा के बाद उतरे विराट कोहली भी अधिक देर तक क्रीज पर नहीं रह पाए जहां 2 रन के स्कोर पर नाथन एलिस की गेंद पर ग्रीन ने उनका कैच पकड़ा। पावर प्ले में भारतीय टीम ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट रोहित शर्मा और विराट कोहली को खो दिए थे।
लोकेश राहुल ने बनाया 18 अर्धशतक

लोकेश राहुल ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और तीन छक्के की मदद से अपना अठारवा t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अर्धशतक पूरा किया । जहां यह दसवां अर्धशतक उनका भारतीय सरजमीं पर है। लोकेश राहुल ने 35 गेंद में 55 रन की पारी खेली जहां उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़ जहां उनका स्ट्राइक रेट 157.14 का रहा।
सूर्यकुमार मोहाली में चमके

सूर्यकुमार ने आने के साथ जबरदस्त शॉट खेले और जम्पा के 13 वें ओवर में दो लगातर छक्के जड़े। सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर 46 रन की पारी खेली और 2 चौके के साथ 4 छक्का जड़ा । जहां भारतीय टीम 14 वें ओवर में रन गति को तेज कर ही रहा था की ग्रीन ने सूर्यकुमार को वेड के हाथों कैच आउट करवाया जहां सूर्यकुमार बेहद नाखुश दिखाई दिए। लोकेशन और सूर्यकुमार यादव के बीच 44 गेंदों पर 68 रनों की साझेदारी हुई।
हार्दिक ने 25 गेंद में ठोका अर्धशतक

हार्दिक पांडाया ने एक बार फिर साबित किया की वे टी 20 के सबसे खतरनाक फिनिशर क्यों हैं। जहां हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 5 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 78 रनों की पारी खेली जा उनका स्ट्राइक रेट 236 का रहा। ऑस्ट्रेलिया के स्ट्राइक गेंदबाज ग्रीन के आखिरी ओवर में लगातार तीन गेंदों पर हार्दिक पांड्या ने छक्का जड़कर भूचाल मचा दिया। आखिरी 11 गेंदों पर हार्दिक पांड्या और हर्शल पटेल के बीच 32 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के सामने बौनी नजर है ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे सफल गेंदबाज नाथन एलएस रहे जिन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट क्या कैमरून ब्रेन को एक विकेट तथा हेजलवुड को 2 सफलता हाथ लगी।







