video: शाहिद अफरीदी की पकड़ी गई ये झूठ? शाहीन अफरीदी के इलाज को लेकर लगाया था आरोप, PCB ने किया दूध का दूध पानी का पानी

0
132
views
video: This lie of Shahid Afridi was caught? The allegations were made regarding the treatment of Shaheen Afridi
PC: PCB

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जहां चीफ सिलेक्टर वसीम के नाम की घोषणा के साथ ही पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के बड़े बयान के बाद कोहराम मच गया था। जहां उन्होंने ट्वीट कर यह लिख दिया की “चीफ सिलेक्टर की चीप सिलेक्शन”. वहीं इस मामले से ठीक पहले शाहिद अफरीदी ने pcb पर निशाना साधा था और यह आरोप लगा दिया था की वर्तमान के पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी अपने रिहैब का खर्च अपनी जेब से भर रहे हैं।

शाहिद अफरीदी ने समा टीवी से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आड़े हाथों लेते हुए कहा की शाहीन अफरीदी ने अपने इलाज और रिहैब के लिए खुद खर्चा किया जहां इंग्लैंड में एकोमोडेशन , डॉक्टर, टिकट सब की व्यवस्था खुद से की है। जहां उन्होंने यहां तक बोल की मैने उन्हें डॉक्टर का नंबर मुहैया करवाया था जहां उन्होंने उनसे संपर्क किया था। यह साफ था की अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सवालिया निशान लगा रहे थे। वहीं अब पाकिस्तान बोर्ड ने औपचारिक ऐलान किया किया है जहां पत्र में लिखी बातों की देखें तो दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।

video

पीसीबी ने प्रेस रिलाज कर जारी कर दिया संदेश

PC: PCB

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह लिखा की फखर जमान जो की नी इंजरी का शिकार हुए हैं उन्हें लंदन में रिहैब और पूरी ट्रीटमेंट की व्यवस्था की गई है जहां उनके रहने लॉजिस्टिक सारी व्यवस्था पीसीबी करेगी डॉक्टर इम्तियाज अहमद और जाफर के देखरेख में फखर रहेगें, जिनके सुपरविजन में शाहीन अफरीदी थे ।

शाहीन अफरीदी के बारे में भी पीसीबी ने उल्लेख किया की वे अच्छा रिकवर कर रहे हैं और वर्ल्ड cup 2022 में शरीक होंगे। जहां शाहीन अफरीदी का अच्छा ट्रीटमेंट और रिकवरी लंदन में हो रही हैं।यह भी लिखा की पीसीबी प्लेयर के मेडिकल ट्रीटमेंट और रिहैब का पूरा जिम्मेदारी पीसीबी की है। लिहाजा अब शाहिद अफरीदी की बात को सच माना जाए या पीसीबी की यह तो प्लेयर और पाठक ही तय करें। अगर अफ़रीदी  ठीक  बोल  रहें  हैं  तो  PCB  के  अनुसार  रिहैब  और  लजिस्टिक  का  खर्च  उठाने  की  बात  कितनी  सही  है?  और  अगर  PCB  ठीक  बोल  रही  है  तो  अफ़रीदी  की  बात  में  कितनी  सच्चाई  है?  लिहाजा यह साफ है की टीम में कुछ तो ऐसा है जिससे ये बातें सामने उजागर हो रहीं हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here