वीडियो: संजू सैमसन नहीं हुए वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल, गंभीर ने कहा ” कार्तिक की जगह मिलना चाहिए था मौका”

0
158
views
Video: Sanju Samson not included in the World Cup squad, Gambhir said
Pc: BCCI

बीसीसीआई ने हाल में ही टी 20 वर्ल्ड कप , ऑस्ट्रेलिया सीरीज और दक्षिण अफ्रिका सीरीज के लिए टीम के नाम का ऐलान कर दिया है। जहां हैरत की बात यह रही की अब ये साफ हो गया है की इस साल टीम मैनेजमेंट और थिंक टैंक किन प्लेयर पर विश्वास जाता रही है। जहां एक बार फिर संजू सैमसन को बीसीसीआई और सिलेक्टर ने नजरंदाज कर दिया है। हालांकि क्रिकेट पंडितों और क्रिकेट की समझ रखने वाले लोगों ने यह साफ कर दिया है की टीम की जिस प्रकार संरचना हैं उसमें कही से भी संजू सैमसन की जगह नहीं बनती दिखाई दे रही थी। वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान वर्ल्ड कप सिलेक्शन से पहले दिया था। आगे खबर विस्तार से ।

संजू सैमसन को वेस्टइंडीज सीरीज में मिला था मौका

संजू सैमसन को आईपीएल के बाद आयरलैंड के खिलाफ , वेस्टइंडीज के खिलाफ मौके दिए गए थे जहां उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा था। जहां डबलिन के मैदान पर संजू सैमसन ने 31 गेंद में अपनी पहली अर्धशतकीय पारी खेली थी। साल 2015 में संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू की था जहां इसके बाद उन्होंने अधिक मौके टीम में नहीं मिले । 16 टी 20 मैच में संजू सैमसन ने 296 रन 135.15 के स्ट्राइक रेट से बनाया है जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 77 रन का रहा है। वहीं आखिरी टी 20 मैच उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था जहां उन्होंने 11 गेंद पर 2 चौके की मदद से 15 रन की पारी खेली थी।

संजू सैमसन आईपीएल 2022

साल 2022 में संजू सैमसन ने 17 मैच में 458 रन बनाए जहां उन्होंने 55 रन की सर्वाधिक पारी खेली। जहां उनका औसत 28.6 का रहा। जहां उनका स्ट्राइक रेट 146.79 का रहा है। आईपीएल कैरियर में संजू सैमसन ने 138 मैच में कुल 3526 रन 135.7 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

गौतम गंभीर ने कही बड़ी बात

Video: Sanju Samson not included in the World Cup squad, Gambhir said "should have got a chance in place of Karthik"
PC: Twitter

वर्ल्ड कप 2022 के स्क्वाड के लिया गौतम गंभीर की पहली पसंद दिनेश कार्तिक थे वहीं उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा की वे संजू सैमसन को तरजीह देते क्योंकि वे टॉप 5 में बल्लेबाजी करने एक क्षमता रखते हैं वहीं वे मध्य ओवर में भी रन बना सकते हैं और वे शानदार फील्डर के साथ जबरदस्त विकेटकीपर है. कार्तिक को केवल 10/11 गेंद के लिए फिनिशर की भूमिका समझ से परे हैं।

टी 20 टाइम आउट पर बात करते हुए गंभीर ने कहा की संजू सैमसन भविष्य के विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज होंगे अगर बीसीसीआई ने उन्हें समर्थन दिया । जैसा की समर्थन रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिला वैसा ही संजू सैमसन की मिलना चाहिए। सेलेक्सटर्स को यह सोचना चाहिए की ये प्रतिभावान प्लेयर क्यों नही टीम में शामिल हैं। जहां यह भारतीय क्रिकेट का लॉस है। संजू सैमसन केवल भारत के प्लेइंग XI में फिट नहीं हो रहे बाकी सभी जगह वे फिट हो रहे।

Video

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here