Warwickshire vs Somerset, County Div 1: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल में वर्ल्ड कप t20 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है जहां 15 सदस्य टीम में तथा स्टैंड बाय प्लेयर की सूची में मोहम्मद सिराज के नाम ना होने से फैंस काफी निराश हैं। वारविकशायर और समरसेट के बीच काउंटी क्रिकेट में मोहम्मद सिराज ने धमाकेदार डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने पदार्पण मैच में 5 विकेट लेकर बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को आईना दिखाया है ।उनके धाकड़ प्रदर्शन की चर्चा पूरे काउंटी क्रिकेट में की जा रही है।

बर्मिंघम के मैदान पर खेला जा रहा मैच में समेरसेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए समरसेट ने 65.4 ओवर में 219 रन बनाए जिसमें मैच मे भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा भरपाई अपनी धारदार गेंदबाजी से सबको अचंभित किया . मोहम्मद सीराज ने 24 ओवर में 6 मेडन ओवर फेंके जो उन्होंने 82 रन देकर 5 विकेट चटकाए ।जहां उन्होंने 3.40 के इकॉनोमी से धारदार गेंदबाजी करते नजर आए। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने विकेटों का पंजा लिया।
काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन मैच में सिराज का जबरदस्त प्रदर्शन

सिराज ने इमाम उल हक (5), बार्टलेट (12), जेम्स (0), ग्रेगरी (60), डेवी (21) का विकेट हासिल कर सोमरसेट की कमर तोड़ दी थी। जहां सिराज ने पहली पारी में सर्वाधिक 5 विकेट हासिल करने में कामयाबी पाई।
नहीं मिला ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वर्ल्ड कप में में जगह
गौरतलब है कि बैक टू बैक भारत के ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका और वर्ल्ड कप के मैच होने हैं। जहां मोहम्मद सिराज को इन तीनों के सीरीज में से किसी भी सीरीज में मौका नहीं दिया गया है ।हालांकि तेज गेंदबाजों की सूची में भुवनेश्वर कुमार , अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल को मुख्य स्क्वाड में रखा गया है। वहीं दीपक चाहर और मोहम्मद शमी को स्टैंड बाय पर रखा गया है।
वीडियो
Mohammed Siraj finishes with figures of 24-6-82-5 as Warwickshire bowl Somerset out for 219. #LVCountyChamp pic.twitter.com/jneZp5ZcDj
— LV= Insurance County Championship (@CountyChamp) September 13, 2022







