एशिया कप के फाइनल मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से रौंदकर एशिया कप पर कब्जा किया और 1,50,000 डॉलर की इनामी राशि पर कब्जा किया। मैच के दौरान एक बड़ा हादसा होते होते बचा जहां राजपक्षे के कैच लेने के चक्कर में आसिफ अली और शादाब के बीच जबरदस्त टक्कर हुई और इसके बाद 10 मिनट तक शादाब मैदान कर लेते रहे। वहीं थोड़ी सी बाद वे मैदान से बाहर हुए हालांकि टक्कर से पहले गेंद भी उनके सर पर भी फील्डिंग के दौरान लगी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो का इस्तेमाल रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक करने कर लिए किया है। आगे खबर विस्तार से।
आसिफ अली और शादाब के बीच जबरदस्त भिड़ंत

फाइनल में शादाब और आसिफ के कैच के समय जबरदस्त भिड़ंत के बाद इन दोनों प्लेयर्स की जानकर फजियात सोशल मीडिया पर हुई जहां श्रीलंका के पारी के दौरान 19 वें ओवर में ये वाकया घाटा जब राजपक्षे बल्लेबाजी कर रहे थे और उनका बाउंड्री पर कैच पकड़ने के चक्कर में आसिफ और शादाब एक साथ भागे और जबरदस्त टक्कर दोनों के बीच हुई। जिसका बाद पूरा स्टेडियम शांत हो गया। आसिफ के हाथ में कैच आ ही गया था की शादाब उनसे भीड़ गए और चोटिल हो गए । इस जबरदस्त टक्कर का इंपैक्ट ऐसा रहा की गेंद हाथों से छिटक कर सीमा रेखा के बाहर पहुंच गई।
दिल्ली पुलिस ने लिया वीडियो शेयर
एशिया कप के फाइनल मुकाबले में फील्डिंग के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर से ऐसी गलती के बाद मानों सोशल मीडिया पर mins की बाढ़ सी आई । जहां हर कोई इसी कैच की चर्चा करने में लगा हुआ हो। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने भी इस वीडियो को अलग अंदाज से कैप्शन देकर सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया और जागरूकता फैलाने का काम किया है।
शादाब और आसिफ अली की इस वीडियो को दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर कैप्शन दिया की ए भाई जरा देखकर चलो। जहां इसका खास मकसद दुर्घटना से प्रति सचेत और घटना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया गया। इसके बाद इस वीडियो को ROADSaftey और एशिया कप के साथ tag भी किया।

video
Ae Bhai, Zara Dekh Ke Chalo#RoadSafety #AsiaCup2022Final pic.twitter.com/gepAVvrO33
— Delhi Police (@DelhiPolice) September 12, 2022







