T 20 world Cup 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है जहां टीम में एक ओर संजू सैमसन, ईशान किशन, कुलदीप यादव जैसे प्लेयर के ना होने से फैंस को निराशा जरूर हुई है। लेकिन एक नाम जिसने डेब्यू से लेकर अबतक अच्छा प्रदर्शन कर अपना नाम वर्ल्ड कप टीम में शामिल करवाया है वे हैं अर्शदीप हैं। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 में खेले गए मैच उनके लिए बुरे सपने से कम नहीं था। जहां एक कैच ने रातों रात उन्हें विलेन का तमगा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जिसकी चर्चा उनके कोच ने की किस तरह वे रात भर सो नहीं पाए थे।
लेकिन सबसे बड़ी बात यह थी उन्होंने आखिरी ओवर में जबरदस्त प्रदर्शन किया था हालांकि की भारत ने वह मैच नहीं जीता था लेकिन जबरदस्त प्रदर्शन और दवाब को सोखने की क्षमता अर्शदीप में है जहां यह साबित हो चुकी है।
अर्शदीप के कोच रहे जसवंत राय ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान यह कहा की पाकिस्तान के खिलाफ आसिफ अली का कैच और आखिरी ओवर में फुलटॉस देने के बाद अर्शदीप बाकी प्लेयर की तरह थोड़े तनाव में थे और उनके मन में हजारों सवाल थे, लेकिन हमने उन्हें शांत किया और कहा की आपने पूरी मेहनत की है और चिंता करने की जरूरत नहीं है क्रिकेट में हार और जीत सिक्के के दो पहलू हैं। जहां अर्शदीप ने अपने कोच से साझा किया की वे ” रात भर नहीं से पाए थे” ।
अर्शदीप ने अपने कोच से यह भी बात की वे पूरी तरह अपने प्रदर्शन पर फोकस कर रहे हैं और उन्हें निंदा और ट्रोलर्स को फिकर नहीं है। उन्होंने यह कहा की फुलटॉस को किस तरह यॉर्कर में बदला जाए वो ये सोच में हैं। अपनी गलती से ही सीख लेकर वे आगे बढ़ेंगे। जिससे उनके खेल में निखार आएगा।
अर्शदीप के आंकड़े

अर्शदीप ने 11 टी 20 इंटरनेशनल मैच में 20.14 की औसत से 14 विकेट चटकाएं है। जहां उनकी ताकत यॉर्कर और डॉट डिलीवरी है। जिसका उपयोग उन्होंने दो करीब के मैचों में जबरदस्त किया है। हालांकि यह भी कहना गलत नही होगा की पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ उन्हें आखिरी ओवर में 7 रन बचाने थे लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।
ऑस्ट्रेलिया में होगी असली परीक्षा
आवेश खान जिन्हें एशिया कप से पहले टीम इंडिया के टी 20 वर्ल्ड कप का हिस्सा माना जा रहा था अब वे हिस्सा नहीं हैं। वहीं अब अर्शदीप , जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार , हर्षल पटेल ,हार्दिक के साथ पेस गेंदबाज की भूमिका में होंगें। वहीं मोहम्मद शमी स्टैंड बाय प्लेयर होंगे।
जसवंत कोच ने यह कहा की अर्शदीप की यॉर्कर लगभग सटीक है ऑस्ट्रेलिया के पिच पर लेंथ को कम करने की दरकार होगी। जहां उन्हें एडॉप्ट करना होगा। तैयारी पूरी है और यह अर्शदीप के लिए गौरव की बात है। उन्हें लेंथ गेंद पर काम करना है जिससे की वे ऑस्ट्रेलिया के पिच पर शानदार प्रदर्शन कर सके।
माता पिता ने जाहिर की खुशी
टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में चुने जानने के बाद अर्शदीप के पिता और माता बेहद खुश हैं। जहां उन्होंने कहा की यह हमारे लिए गर्व की बात है। टी 20 के सबसे बड़े मेले और आयोजन में अर्शदीप का सिलेक्शन होना हमारे लिए गौरव की बात है। जहां उन्होंने कहा की अंडर 19 वर्ल्ड cup में अर्शदीप ने जीत दर्ज की थी वहीं अब वर्ल्ड कप में सिलेक्शन के बाद दिल भुवुक भी हो जाता है जहां उसने काफी स्ट्रगल अपने क्रिकेट कैरियर में किया है जिसका उसे अब फल मिल रहा हैं।
video
Arshdeep Singh’s father and mother on his son’s selection in India’s squad for T20 World Cup. Emotional moment for his parents.pic.twitter.com/U7xWhBbw0r
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) September 12, 2022







