ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज प्लेयर फिंच ने वंडे क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया है जिसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। फिंच ऑस्ट्रेलिया की ओर से 24 वें वंडे कप्तान बने थे। आपको बता दें की फिंच अपना आखिरी वंडे मुकाबला रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ केयर्ंस में खेलेंगे। जहां उन्हें विदाई दी जायेगी। 36 वर्षीय फिंच ने अचानक इस निर्णय से सभी फैंस को चौका दिया है। जहां क्रिकेट पंडितों का अभी मानना है की फिंच में काफी क्रिकेट शेष है।
टी 20 विश्व कप के लिए फिंच ही रहेंगे कप्तान
आपको बता दें की इस वर्ष होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप में फिंच ही ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते नजर आएंगे।जहां ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर घरेलू फैंस के बीच ऑस्ट्रेलिया टी 20 वर्ल्ड कप को अपने कब्जे में करने के लिए जान लगती नजर आएंगी ।
वंडे के पिछले 7 पारी बेहद खराब
आपको बता दें की फिंच वंडे में लय में काफी अरसे से नहीं दिख रहे थे जहां पिछले 7 पारियों में उनके बल्ले से केवल 26 रन आए हैं। हालांकि फिंच भारत में होने वाले साल 2023 के वर्ल्ड कप को जीतना चाहते थे जिसकी पुष्टि उन्होंने साल 2020 में साफ की थी।
Aaron Finch in his last seven ODIs: 26 runs with three ducks 😦 pic.twitter.com/dC2r5GbSIP
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 8, 2022
जहां फिंच ने स्टेटमेंट जारी कर साफ किया की अब समय आ गया है की नए कप्तान को मौका दिया जाए जिससे की आने वाले वंडे विश्व कप की तैयारी की जा सके और वर्ल्ड कप को जीता जा सके। मेरी क्रिकेट यात्रा शानदार रही और कुछ विशेष यादें बेहद सुखद रहीं। मैं सौभाग्यशाली हूं की मुझे शानदार वंडे साइड का हिस्सा होने का गौरव मिला। मैं सभी का धन्यवाद कहना चाहूंगा जिन्होंने मेरे इस यात्रा का साथ और सपोर्ट किया।
श्रीलंका के खिलाफ की थी वंडे डेब्यू

आपको बता दें की ऑस्ट्रेलिया की ओर से फिंच सर्वाधिक शतक लगाने वाले सूची में चौथे स्थान पर 17 शतक के साथ हैं। उनसे ऊपर मार्क वॉग 18, वार्नर 18 और पोंटिंग 29 शतक के साथ हैं। साल 2013 में फिंच ने वंडे में डेब्यू किया था। वहीं अब फिंच अपना आखिरी कैरियर का वंदे मुकाबला न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलते नजर आयेंगे।
वंडे में फिंच के आंकड़े
वंडे में फिंच ने कुल 145 मैच में 5401 रन 39.13 के औसत से बनाए हैं , जहां उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 153 रन का रहा है। वहीं उन्होंने17 शतक और 30 अर्धशतकीय पारी खेली है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से वंडे में एक विपक्षी टीम के खिलाफ सर्वाधिक 7 शतक जड़ने का रिकार्ड फिंच के नाम है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 वंडे शतक जड़े हैं।
video
Aaron Finch. What a sensational ODI career! ⭐️ pic.twitter.com/2dAiUch8Cs
— cricket.com.au (@cricketcomau) September 10, 2022







