पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप के सुपर 4 का छठा मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है जहां श्रीलंका और पाकिस्तान पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और 11 सितंबर को एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। वहीं इस मैच में रिजवान के आउट होने के बाद उतरे फखर जमान जब बल्लेबाजी करने आए तो बड़ा हो मजेदार घटना घटित हुई। जहां मदूशन की गेंद सीधी जाकर विकेट से जा टकराई लेकिन अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया।

यह वाकया मदूशन जो की टी 20 में अपना डेब्यू मैच खेल रहे हैं उनके ओवर में घटित हुआ जहां पाती के छठे ओवर में पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज़ फखर जमान स्ट्राइक पर मौजूद थे और सीधी फुलर लेंथ डिलीवरी पर फखर ने गेंद को रोका लेकिन गेंद जा कर स्टंप्स पर लगी लेकिन गिल्लियां यानी के बेल्स नहीं गिरी। फखर की खुशकिस्मती थी की बेल्स नहीं गिरी और उन्हें। छठे ओवर में जीवनदान मिला। उनकी यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
यह देख पूरी श्रीलंकाई टीम हैरान हो उठी। वहीं जीवनदान मिलने के बाद फखर ने गेंद उठाकर विकेटकीपर कुशल मेंडिस की ओर मुस्कुराते हुए देखा। फखर को भी अपनी इस किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा था। हालांकि इसके बाद वे पारी के 10 वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। फखर जमान 18 गेंद पर 13 रन बनाकर करूणारत्ने की गेंद पर बाउंड्री पर हसरंगा को कैच दे बैठे ।

पाकिस्तान ने भारत और फिर रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को रौंदकर पहले ही फाइनल में प्रवेश कर चुकी है वहीं श्रीलंका ने भी भारत और अफगानिस्तान को हराकर फाइनल जो की 11 सितंबर को इसी दुबई के मैदान पर होना है क्वालीफाई कर चुके हैं। यह मैच केवल औपचारिकता औपचारिकता मात्र रह गई है।
Video
— Bleh (@rishabh2209420) September 9, 2022







