एशिया कप 2022 के सुपर 4 के चौथे अहम मुकाबले में बड़े ही रोमांचक अंदाज में पाकिस्तान के नसीम शाह ने आखिरी ओवर में 2 छक्के लगकर पाकिस्तान का एशिया कप 2022 का फाइनल का टिकट पक्का कर दिया है। जहां इस जीत के बार श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच 11 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। इस मैच में बड़ी अनहोनी हुई जहां दशकों बाद हाथापाई पर प्लेयर उतारू हो गए और मामला बद से बत्तर हो गया। वहीं पाकिस्तान के आसिफ अली ने अपना आपा फरीद अहमद पर आउट होने के बाद खोया अब इनपर लेवल 3 और लेवल 4 आइसीसी नियम को तोड़ने का आरोप लग सकता है।
मैच का लेखा जोखा

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जहां पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 129 रन बनाए इसके जवाब में आखिरी ओवर की 4 गेंद शेष रहते हुए नसीम शाह के लगातर 2 छक्कों की बदौलत पाकिस्तान ने इस मैच को 1 विकेट से जीता। पाकिस्तान की ओर से शादाब ने सर्वाधिक 26 गेंद पर 36 रन बनाए। वहीं इफ्तिखार ने 30 रन की पारी खेली थी।
अफगानिस्तान की ओर से फारूकी और फरीद अहमद ने 3/3 विकेट चटकाएं और मैच में अफगानिस्तान को आखिरी ओवर तक जीवित बनाए रखा। लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। जहां अफगानिस्तान और भारत के सपने को नसीम शाह ने तोड़ दिया।
आसिफ अली और फरीद की नोकझोक (Asif Ali and Fareed Ahmad fight)

118 रन के स्कोर पर फरीद की बाउंसर शॉर्ट लेंथ डिलीवरी ने आसिफ अली को बड़े शॉट खेलने पर मजबूर किया और गेंद सीधी जन्नत के हाथों में है। जहां फरीद विकेट सेलिब्रेशन करते आसिफ के करीब दिखे। यह देखकर आसिफ अली ने आपा खो दिया और हाथों से फरीद को धक्का के साथ अपना बल्ला भी इनपर उठाया। पाकिस्तान की ओर से हसन अली ने बीच बचाव किया वहीं अफगानिस्तान की ओर से अजमत ने फरीद को पीछे किया। लेकिन गलती आसिफ अली कर चुके थे जहां भावनात्मक और खेल के उस दौर में वे खुद को काबू नहीं कर पाए। इसके बाद स्टेडियम में अफगानी फैंस पाकिस्तानी फैंस पर जमकर बरसे।
आईसीसी नियम ( ICC code of conduct violation Rule)
आईसीसी ने नियमों के अनुसार अगर आसिफ अली लेवल 3 के दोषी माने जाते हैं तो गलत शब्द, अग्रेसिव होना और प्लेयर के साथ मारपीट पर उन्हें 6 टेस्ट मैच से और 12 वनडे मैच से बैन किया जा सकता है। और मैच फि को काटने का भी प्रावधान इस रूल में है।
अगर आईसीसी ये तय करती है की ये घटना लेवल 4 की है जहां मारपीट , गलत शब्दों और रेस के आधार पर टिप्पणी की बात की जाती है तो टेस्ट क्रिकेट से बैन के साथ 20 वंडे मैच से बैन करने का प्रावधान है और मैच फीस से अधिक का फाइन प्लेयर पर लगाया जा सकता है।
वीडियो
Asif has been through hell and is the coolest head around.
Can you think of the despicable thing that must’ve been said to throw a guy like that off?
The competition is welcome. The disrespect is NOT.
Sulk in your arrogance.#PakvsAfg #AFGvsPAK #AsiaCup2022 #NaseemShah pic.twitter.com/m7Q5GuEGxr
— Aiza Ali (@Arabela_Belaz) September 7, 2022
;







