video: AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, मैक्सवेल ने 355 के SR के साथ खेली तूफानी पारी

0
144
views
AUS vs ZIM: Australia beat Zimbabwe by 5 wickets, Maxwell played a stormy innings with an SR of 355
PC: cricket Australia

Australia vs Zimbabwe 1st ODI, ऑस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे के बीच तीन एक दिवसीय द्विपक्षीय श्रृंखला का पहला मुकाबला टाउन वैली में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जहां कैमरून ग्रीन की धाकड़ गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे टीम को 200 रनों पार रोक दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 201 रन  5 विकेट पर बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया हैं।  जीत के साथ श्रृंखला में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 1/0 से बढ़त बना ली है।

मरुमनी और मधीवेर की शानदार पारी

AUS vs ZIM: Australia beat Zimbabwe by 5 wickets, Maxwell played a stormy innings with an SR of 355
PC: cricket Aus/ Twitter

जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज मरुमनी और तीसरे नंबर पर उतरे मधीवेर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मरुमनी ने 61 गेंद पर 4 चौके की मदद से 45 रन बनाए वहीं तीसरे नंबर पर उतरे मधिवेरे ने 91 गेंद पर 4 चौके की मदद से 72 रन बनाए। चकब्वा ने 33 गेंद पर 31 रन की पारी खेली।

कैमरून ग्रीन की घातक गेंदबाजी

ग्रीन( Cameron Green) ने शानदार गेंदबाजी की और 9 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट चटकाएं। वहीं जंपा ने 3 और मार्श और स्टार्क को एक एक सफलता मिली। जहां ग्रीन ने गुच्छों में विकेट लेकर मिडिल और लोअर मिडिल ऑर्डर को चलता किया। जहां ग्रीन ने शानदार गेंदबाजी की।

डेविड वार्नर का अर्धशतक और मैक्सवेल की तूफानी पारी

AUS vs ZIM: Australia beat Zimbabwe by 5 wickets, Maxwell played a stormy innings with an SR of 355
PC: cricket Australia

डेविड वार्नर ने 66 गेंद पर 57 रन की पारी खेली जहां उन्होंने 7 चौके ओर एक छक्का जड़ा। स्मिथ ने 48 और मैक्सवेल ने एक बार फिर तूफानी पारी खेली और 9 गेंद में 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 32 रन की पारी 355 के स्ट्राइक रेट से खेला। जहां लगातार 2 छक्के लकागर मैक्सवेल ने जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम की और बढ़त हासिल करने में ऑस्ट्रेलिया को मदद की। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट जल्दी एक गुच्छे में गोरे जहां 154 रन पर स्टोनिस और मार्श का विकेट 155 रन पर गिरा। हालांकि जिम्बाब्वे की टीम वापसी कर सकती थी लेकिन मैक्सवेल ने तूफानी पारी खेलने के साथ ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की।

मैन ऑफ़ द मैच

AUS vs ZIM: Australia beat Zimbabwe by 5 wickets, Maxwell played a stormy innings with an SR of 355
PC : AFP

कैमरन ग्रीन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 5 विकेट 33 रन देकर लिया और जिम्बाब्वे की टीम को धराशाई किया।

अब दुसरा वंडे मुकाबला 31 अगस्त को टाउंसविले में खेला जाएगा। जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1/0 की बढ़त बना ली है।

;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here