एशिया कप 2022 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान का मुकाबला श्रीलंका टीम के साथ है जहां सभी 6 टीमों के नाम का ऐलान अब हो गया है। जहां UAE की टीम को 8 विकेट से रौंदने के बाद हांगकांग की टीम ने एशिया कप 2022 की छठी टी बनकर उभरी है। वही एशिया कप 2022 के लिया पाकिस्तान , भारत और अफगानिस्तान की टीम ने मैदान पर प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। जहां तीनों टीमों के दिग्गज प्लेयर आपस में मिले और अच्छा पल साथ बिताया, जहां भारत के दिग्गज प्लेयर विराट कोहली बाबर से मिलने और हाथ मिलाने की वीडियो में सोशल मीडिया पर खूब चर्चे बटोरे वहीं एशिया कप से बाहर घोषित किए गए प्लेयर शाहीन अफरीदी प्रैक्टिस सेशन में दिखाई दिए।
शाहीन अफरीदी नबी के सर से मक्खी हटाते आए नजर

क्रिकेट की खास बात यह है की इसे जेंटल मैन गेम कहते हैं इसके साथ ही आजकल हर देश में लीग मैचों के आयोजन होते हैं और प्लेयर्स एक दुसरे के करीब संपर्क में आते हैं जहां प्लेयर्स के बीच अच्छा सामंजस्य भी देखने मिलता है और एक अच्छे वातावरण को रचना होती है वैसा ही मैदान पर देखने मिला जहां शाहीन अफरीदी नबी से मिलते दिखाई दिए वहीं राशिद खान से भी पाकिस्तान की टीम मिली जहां शाहीन अफरीदी नबी के सर से कुछ साफ करते भी नजर कैमरे पर कैद हुए।

विराट कोहली, संग टीम इंडिया ने की अफगानी प्लेयर्स से मुलाकात
विराट , हार्दिक, चहल , सूर्यकुमार मैदान पर नजर आए और प्रैक्टिस सीजन से पहले विराट कोहली राशिद खान से मिले वही हार्दिक और राशिद भी लंबे समय तक बातचीत करते दिखाई दिए। वहीं बाबर के साथ 30 सेकंड के मिलाप ने दुनिया का दिल जीता।
टीम से आराम दिए जाने के बाबजूद भी शाहीन अफरीदी पाकिस्तान टीम के साथ
आपको बता दें की नीदरलैंड के खिलाफ शाहीन अफरीदी टीम का हिस्सा थे । 3/0 से जीत दर्ज करने के बाद नीदरलैंड से टीम सीधे दुबई पहुंची है। वहीं टीम के साथ दो फिजियोथैरेपिस्ट जोगी शाहीन को बारीकी एवं नजदीकी से देख रहा है। सभी टीम कुछ प्लेयर को लेकर चले हैं जो की प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजी बल्लेबाजों को करवा सके ।
Video
🫂🤝
Pakistan and Afghanistan players exchange greetings in Dubai ahead of the #AsiaCup2022 🇵🇰🇦🇫#BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/qd3wwceNq1
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 24, 2022







