वीडियो : विराट कोहली बाबर आजम से मिले, एशिया कप से पहले टीम इंडिया ने इन प्लेयर से की मुलाकात

0
217
views
Video: Virat Kohli meets Babar Azaan, Team India meets these players before Asia Cup
PC: BCCI

Asia Cup 2022 ( Virat meets babar Azam)   भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे को 3-0 से रौंदकर  जोश के लबरेज होकर दुबई एशिया कप के लिए पहुंच चुकी है । वहीँ पाकिस्तान समेत अफगानिस्तान की टीम भी अब दुबई आ चुकी है । वहीँ राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में लक्ष्मण दुबई पहुंच चुके हैं ।  जहाँ भारतीय टीम के स्टार प्लेयर वुरत कोहली पाकिस्तान के बाबर आज़म से मिलते दिखाई दिए । जहाँ वीडियो काफी वायरल हो रहीं हैं । वहीँ भारतीय टीम अफगानिस्तान के प्लेयर से मैदान पर मिलते दिखाई दिए । विराट कोहली, दिनेश कार्तिक , चहल, अर्शदीप समेत कई प्लेयर अफगानिस्तान के प्लेयर रशीद खान , नबी से मिलते और बात करते नज़र आये . वहीँ हार्दिक पंडया भी दिखे ।

एशिया कप 2022 का शुभारम्भ 27 अगस्त से होने जा रहा है जहाँ पहला मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जायेगा । वहीँ  भारतीय टीम 28 अगस्त से एशिया कप की अपनी यात्रा का आगाज करती नज़र आएगी । जहाँ पहला ही मुकाबला ब्लॉक बस्टर हिट होने की संभावना है ।  पहला मुकाबला भारत का  चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में  खेला जायेगा ।एशिया कप के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेले जाएंगे।  रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया दुबई पहुंच चुकी है ।

Video: Virat Kohli meets Babar Azaan, Team India meets these players before Asia Cup
Pc: BCCI

विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहले ही दुबई पहुंच गए हैं। सभी प्लेयर जोश से लबरेज लग रहे हैं । वहीँ विराट कोहली पर अब सभी की निगाहें मौजूद होंगी । वहीँ इस बार का एशिया कप बेहद खास होने वाला है जहाँ सभी टीमें खतरनाक लग रही हैं । सभी टीम के पास मैच विनिंग प्लेयर की भरमार है । वहीँ देखना दिलचस्प होगा की की क्या भारतीय टीम अपना टाइटल डिफेंड कर पाती है या नहीं ।

Video: Virat Kohli meets Babar Azaan, Team India meets these players before Asia Cup
PC: BCCI

ऐसा कप 2022 में टीमें दो ग्रुप में  विभाजित हैं । ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान हैं, वहीँ तीसरी टीम क्वालीफाई कर के आयेगीं । ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं। आखिर में  दोनों ग्रुप से दो-दो टॉप टीमें सुपर 4 के के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी।

कार्यक्रम

27 अगस्त श्रीलंका vs अफगानिस्तान, ग्रुप-बी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
28 अगस्त भारत vs पाकिस्तान, ग्रुप-ए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
30 अगस्त बांग्लादेश vs अफगानिस्तान, ग्रुप-बी शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह
31 अगस्त भारत vs TBC, ग्रुप-ए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
01 सितंबर श्रीलंका vs- बांग्लादेश, ग्रुप-बी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
02 सितंबर पाकिस्तान vs TBC, ग्रुप-ए शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह
03 सितंबर TBC vs TBC, सुपर फोर, मैच 1 (B1 v-बी2) शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह
04 सितंबर TBC vs TBC, सुपर फोर, मैच 2 (A1 v-ए2) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
06 सितंबर TBC vs TBC, सुपर फोर, मैच 3 (A1 v-बी1) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
07 सितंबर TBC vs TBC, सुपर फोर, मैच 4 (A2 v-बी2) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
08 सितंबर TBC vs TBC, सुपर फोर, मैच 5 (A1 v-बी2) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
09 सितंबर TBC vs TBC, सुपर फोर, मैच 6 (B1 v-ए2) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
11 सितंबर TBC vs TBC, फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
बैकअप खिलाड़ी की लिस्ट में 3 प्लेयर शामिल हैं जहाँ  श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर हैं ।

वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here