एशिया कप 2022 के लिए पहले सभी 5 टीमों के नाम साफ़ थे वहीँ केवल छठी टीम का इंतजार था , जहाँ यह इंतज़ार भी अब पूरा हुआ जहाँ हॉंकॉंग की टीम ने UAE को 8 विकेट से हराकर एशिया कप 2022 में प्रवेश पाने वाली छठी टीम बन गई है। जहाँ हांगकांग ने अपने तीनों मैच क्वॉलिफायर राउंड में जीतकर प्रवेश पा लिया है ।
टूनार्मेंट में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। जहाँ ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और हांगकांग की टीम है , वहीँ ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान है । ग्रुप-ए में जो एक टीम की डरकर थी वह क्वॉलिफायर मैच में जीत दर्ज करने वाली हांगकांग की टीम बनी है। दोनों ग्रुप से दो-दो टॉप टीमें सुर फोर का हिस्सा बनेंगी। देखना दिलचस्प होगा की 28 तारीख को होने वाले भारत पाकिस्तान मैच जो की भारत का एशिया कप 2022 का उद्घाटन मैच होने वाला है वह कैसा रहता है ।
हांगकांग ने 8 विकेट से UAE को रौंदकर एशिया कप 2022 में पाया प्रवेश
हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया UAE ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 147 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम ने 2 विकेट पर 149 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है । जिसके बाद ग्रुप ए में अब वह पाकिस्तान और भारतीय टीम के साथ भिड़ती नज़र आएगी ।
एशिया कप 2022 : भारत के मैच के कार्यक्रम
(Asia Cup 2022: Time Table)


27 अगस्त श्रीलंका vs अफगानिस्तान, ग्रुप-बी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
28 अगस्त भारत vs पाकिस्तान, ग्रुप-ए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
30 अगस्त बांग्लादेश vs अफगानिस्तान, ग्रुप-बी शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह
31 अगस्त भारत vs हांगकांग , ग्रुप-ए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
01 सितंबर श्रीलंका vs- बांग्लादेश, ग्रुप-बी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
02 सितंबर पाकिस्तान vs हांगकांग , ग्रुप-ए शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह
03 सितंबर TBC vs TBC, सुपर फोर, मैच 1 (B1 v-बी2) शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह
04 सितंबर TBC vs TBC, सुपर फोर, मैच 2 (A1 v-ए2) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
06 सितंबर TBC vs TBC, सुपर फोर, मैच 3 (A1 v-बी1) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
07 सितंबर TBC vs TBC, सुपर फोर, मैच 4 (A2 v-बी2) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
08 सितंबर TBC vs TBC, सुपर फोर, मैच 5 (A1 v-बी2) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
09 सितंबर TBC vs TBC, सुपर फोर, मैच 6 (B1 v-ए2) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
11 सितंबर TBC vs TBC, फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई






