IND vs ZIM: मैन ऑफ द मैच बने संजू सैमसन ने दिखाया बड़ा दिल कहा ” इस गलती का रहेगा गम” देश के लिए कुछ भी

0
122
views
IND vs ZIM: Man of the match Sanju Samson showed a big heart, said
pc: Twitter

संजू सैमसन ने एक बार फिर साबित किया की क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग इतनी अधिक है। जहां भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं इस जीत के साथ भारतीय टीम 2/0 से अजेय बढ़त हासिल कर सिरीज पर भी कब्जा किया। जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन 38.1 ओवर में बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 25.4 ओवर में 167 रन बनाकार मैच को 5 विकेट से जीत लिया।

भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए वहीँ ज़िम्बाब्वे की तरफ से  शॉन विलियम्स ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली ।

संजू सैमसन और दीपक हुड्डा का शानदार प्रदर्शन

IND vs ZIM: Man of the match Sanju Samson showed a big heart, said "this mistake will be sad" anything for the country
PC: BCCI

जिम्बाब्वे के 161 के स्कोर के जवाब में भारतीय टीम ने लोकेश राहुल 1, धवन 33 रन बनाकर आउट हुए। 6.3 ओवर में भारत ने दिनों सलामी बल्लेबाजों को खोया। ईशान किशन 6, गिल 33 रन पर आउट हुए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए  3 चौके और 4 छक्के की मदद से 39 गेंद पर नाबाद 43 रन की पारी खेली और जीत का छक्का लगाकर टीम को जीत दिलवाई। दीपक हुड्डा ने 25 रन की पारी खेली।

मैन ऑफ़ द मैच बने संजू सैमसन

IND vs ZIM: Man of the match Sanju Samson showed a big heart, said "this mistake will be sad" anything for the country
PC: BCCI

संजू सैमसन ने 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 43 रन बनाए और मैच में 3 कैच भी लिए। वहीं इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच की खिताब से नवाजे गए । जिसके लिए उन्हें 500 डॉलर की धन राशि दी गई।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में संजू सैमसन ने कही यह बात

IND vs ZIM: Man of the match Sanju Samson showed a big heart, said "this mistake will be sad" anything for the country
PC: Twitter

बल्लेबाज़ी के दौरान पिच पर समय बिताना खास रहा और देश के लिए मैच जीतना हमेशा ही सुखद अनुभूति प्रदान करने वाला होता है ।  यह मेरे लिए बेहद खास था । पिच पर समय बिताना से  आपको अच्छा महसूस होता है। देश के लिए ऐसा करना बेहद खास है। मैंने तीन कैच लिए, लेकिन मैं स्टंपिंग करने से चूक गया। इसकी मुझे मलाल रहेगा ।  (भारतीय गेंदबाज) वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहे है और लेंथ भी गेंबड़ाजों की खास रही ।

वहीँ किड्स कैन चिल्डरन कैंसर रिलीफ फाउंडेशन  से आये  कैंसर को मात देने वाले बच्चे को संजू सैमसन ने गेंद को साइन कर के दिया । जहाँ उस बच्चे ने भी गेंद को चूमकर संजू सैमसन का मान बढ़ाया और यह पल संजू के जीवन में भी बड़ा अहम् बन गया । वहीँ संजू सैमसन ने छठे नंबर पर शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए मैनेजमेंट को भी यह साबित कर दिखाया की उन्हें भी काफी दम ख़म बांकी है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here