“मोहम्मद शमी से कई बेहतर तेज गेंदबाज भारतीय टी 20 क्रिकेट में मौजूद हैं”

0
83
views
PC: BCCI

एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया में मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किए जाने पर क्रिकेट पंडितों के बीच बहस तेज हो गई। जहां कुछ समर्थन में दिखे तो कुछ असमंजस में। वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग अब बड़ी बयान के साथ सामने आए हैं । जहां उन्होंने यहां तक कह दिया की मोहम्मद शमी से बेहतर तेज गेंदबाज भारतीय टी 20 टीम के पास हैं।

गौरतलब है की एशिया कप 2022 में चुने गए तेज गेंदबाजों को श्रेणी में भुवनेश्वर कुमार , आवेश खान, अर्शदीप का चुनाव किया गया है वहीं हार्दिक पांडया चौथे तेज गेंदबाज के रूप में चुना गया है। वहीं दीपक चाहर स्टैंड बाय मोड़ पर हैं। जिम्बाब्वे में अच्छा प्रदर्शन उनकी सीट एशिया कप में पक्की कर सकती हैं।

आईसीसी रिव्यू के इंटरव्यू के दौरान रिक्की पोंटिंग ने कहा की शमी से बेहतर टी 20 गेंदबाज भारतीय टीम के पास हैं। जहां भारत ने केवल 3 फास्ट गेंदबाजों का चुनाव किया। अगर 4 तेज गेंदबाज का चुनाव होता तो मोहम्मद शमी वो चौथे नाम जरूर होते।

"There are many better fast bowlers in Indian T20 cricket than Mohammed Shami"
PC: BCCI

जहां यह साफ है की जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल टीम का हिस्सा इंजरी की वजह से नहीं है लिहाजा शमी की जगह एशिया कप के लिए पक्की मानी जा रही थी। गौरतलब है की 27 अगस्त से लेकर 11 सितंबर तक एशिया कप का आयोजन होगा। जहां रिकी पोंटिंग ने कहा की भारतीय टीम के पास गहराई है और टीम एशिया कप जीतेगी।

भारत और पाकिस्तान का मैच खास होगा जहां बतौर क्रिकेट प्रेमी यह महामुकाबले का इंतेजार मैं ही नहीं बल्की पूरा देश कर रहा होगा। जैसे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज कप है वैसी ही भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है। पोंटिंग में कहा की भारत एशिया कप में पाकिस्तान पर जीत दर्ज करेगी । हालांकि पाकिस्तान के पास अच्छे क्रिकेटर हैं और पिछले कुछ सालों से अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है लेकिन भारत के पास गहराई है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here