भारत और श्रीलंका के बीच लखनऊ के इकना स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने 62 रनों से श्रीलंका को रौंदा । इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है । वहीँ काफी दिनों बाद क्रिकेट फील्ड पर वापसी कर रहे जडेजा का अनोखा अंदाज़ सामने आया जहाँ चंडीमल का विकेट लेने की ख़ुशी में रवींद्र जडेजा ने पुष्पा स्टाइल में जश्न मनाया। 10वें ओवर में चंडीमल (10) का विकेट लेने के साथ ही स्टाइलिश जडेजा ने अनोखे अंदाज़ में जश्न मनाया । गौरतलब है की जडेजा की गेंद पर ईशान किशन ने चंडीमल को स्टंप किया। आउट करने की ख़ुशी में रविंद्र जडेजा ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के डायलॉग ‘मैं झुकेगा नहीं’ की कॉपी करते अपने हाथों को अपनी दाढ़ी तक ले कर जश्न मनाया ।
View this post on Instagram
इस अंदाज़ ने पुरे देश भर में धूम मचा दी है । वहीँ आपको बता दें की आईपीएल की चार बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और इंडियन क्रिकेट टीम ने भी अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल पर जडेजा का ‘मैं झकेगा नहीं’ वाला अंदाज की वीडियो साझा की है ।इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 62 रनों के एक बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम में सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला और तीसरी मुकाबला 26 और 27 फरवरी को खेला जाएगा।
62 रन से पहला टी 20 मैच भारत ने किया अपने नाम
भारतीय टीम ने पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 62 रन से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त दर्ज कर ली है । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंडिया ने श्रीलंका के सामने 200 रन का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 137/6 का स्कोर ही बना सकी। टीम इंडिया की गेंदबाज़ी की बात करें तो स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार और वेंकटेश अय्यर ने दो-दो विकेट चटकाए , जबकि युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा ने भी 1-1 विकेट हासिल हुआ । भारत की ओर से ईशान किशन को 89 रनों के लिए मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया ।







