IND vs WI 4th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच फ्लोरिडा में 5 टी 20 मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला भारतीय टीम ने 59 रनों से जीतकर सीरीज में 3/1 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए जहां भारत की ओर से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 44 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 132 रनों पर सिमट गई और यह मैच भारत के नाम हुआ। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज सोर भी कब्जा जमा लिया है। वहीं मैच के दौरान सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) ने हेलीकॉप्टर शॉट जड़ धोनी की याद ताजा कर दी। आगे खबर विस्तार से ।
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार ने खेली तूफानी पारी
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए शानदार 53 रन जोड़े। जहां रोहित शर्मा ने 16 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार ने 14 गेंद में 1 चौका और 2 छक्के की मदद से 24 रन बनाए।
दीपक हुड्डा, पंत और संजू सैमसन ने पारी को दी गति
दीपक हुड्डा ने 21, पंत ने 44 और संजू सैमसन ने 23 गेंद में 2 चौके ओर एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए।
अक्षर बने फिनिशर
अक्षर पटेल ने फिनिशर की भूमिका अदा की और 8 गेंद में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाए। वेस्टइंडीज के ओर से ओबेड़ मैक्कॉय और अलजर्री जोसेफ ने दो दो विकेट चटकाए।
सूर्यकुमार ने खेला हेलीकॉप्टर शॉट

सूर्यकुमार ने मैच के दौरान धोनी की याद ताजा करते हुए शानदार अंदाज में हेलीकॉप्टर शॉट (Ms dhoni signature shot)खेला जहां मैकॉय की गेंद पर सूर्यकुमार ने धोनी ट्रेड मार्क हेलीकॉप्टर शॉट (dhoni trade Mark shot) जड़ कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। जहां मैकॉय की पहली ही ओवर में 25 रन ठोके गए। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार ने लेग साइड की दिशा में हेलीकॉप्टर शॉट के जरिए छक्का जड़ दिया।
तीसरे टी 20 मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बने सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर 2 टी 20 बल्लेबाज हैं। जहां एक बड़ी पारी।के साथ वे टी 20 I के नंबर वन बल्लेबाज बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ पहले स्थान पर काबिज हो सकते हैं।
वीडियो
Rohit Sharma and SuryaKumar Yadav scored 25 runs in an over against Obed McCoy.#WIvsIND #INDvsWI pic.twitter.com/ZxuJqe6M1i
— CRICKET VIDEOS🏏 (@Abdullah__Neaz) August 6, 2022







