वर्ल्ड कप 2022 को देखते हुए जिसमें अब महज 72 दिन बचे इसे देखते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच के साथ थिंक टैंक (Indian Cricket Team) के सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में प्रयोग कर रहे हैं । वहीँ इंग्लैंड के खिलाफ हो या वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज की कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ओपनर की भूमिका में सूर्यकुमार का प्रयोग कर रहे हैं और नतीजे भी भारतीय टीम के हित में आने शुरू हो गए है वहीँ इस कदम की कुछ फैंस आलोचना कर रहे, तो कुछ फैंस को यह भा भी रहा है ।
साल 2013 में जो धोनी ने किया वो कप्तान रोहित शर्मा दोहरा रहे हैं
आपको बता दें की भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी साल 2013 में कुछ ऐसा ही प्रयोग ओपनर के लिए किया था । जहाँ भारतीय टीम एक नए ओपनर की तलाश में जुटी थी और टीम में परिवर्तन के साथ प्रयोग का भी दौर जारी था ।जहाँ उस समय भी धोनी के इस निर्णय को लेकर आलोचना का भी दौर जारी था । भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच रहे आर श्रीधर ने इस बात से पर्दा उठाते हुए कहा की धोनी ने रोहित शर्मा से ओपनिंग करवाई जबकि दिनेश कार्तिक उस समय फॉर्म में चल रहे थे औरत उस एक फैसला का फायदा आजतक भारतीय टीम ले रही है ।
भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर दिया ये बयान

वर्ष 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान यह धोनी ही थे जिन्होंने कार्तिक के ऊपर रोहित शर्मा को तरजीह दी की वे ओपनिंग करे । आपको बता दें की कार्तिक शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे थे और फॉर्म में भी थे । लेकिन यह मास्टरस्ट्रोक धोनी ने लिया और उसका नतीजा आप आज भी देख रहे हैं ।
धोनी ने बदल दिया था टीम की किस्मत
2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से मात देकर कप पर कब्ज़ा किया था । जहाँ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी करने के लिए आमंत्रित किया था । जहाँ भारत ने 20 ओवर में 129/7 रन बनाई थी। जहाँ लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी इंग्लैंड की टीम 124/8 रन ही बना पाई और भारत ने यह मैच अपने नाम किया था । वहीँ अब नए सलामी बल्लेबाज़ की तलाश में रोहित शर्मा जुटे हैं जहाँ उन्हें कामयाबी मिलती हुई भी दिखाई दे रही है ।







