T20 विश्व कप का काउंट डाउन अब शुरू हो चूका है जहाँ अगर आज से जोड़े तो महज 72 दिन शेष हैं । टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले सभी टीमें अपनी टीम की संरचना को मजबूत करने में जुटी हुई हैं । जहाँ वर्ल्ड कप 2022 से पहले सभी टीमें अपनी कोर टीमों के साथ अपने बेंच स्ट्रैंथ को भी धार देने में लगी हुई हैं ।
हर देश में यह कार्य युद्ध गति से चल रहा है । आंकड़ों और अनुभव के लिहाज से देखे तो पिछले टी 20 से लेकर अबतक तेज गेंदबाज़ों की श्रेणी में 10 से अधिक गेंदबाज़ों को चयनकर्तओं ने परखा है, वहीँ आईपीएल से ही चयनकर्ताओं की पैनी निगाहें गेंदबाज़ पर हैं। बल्लेबाज़ों की लिस्ट एशिया कप और विश्व कप के लिए लगभग तय है लेकिन असमंजस की स्तिथि गेंदबाज़ो को लेकर है । आगे खबर विस्तार से ।
तेज गेंदबाज़ों की लिस्ट में अर्शदीप आगे

भारतीय तेज गेंदबाजों की सूचि की बात की जाये तो स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जगह भारतीय टीम में तय मानी जा रही है वहीँ मोहम्मद शमी को लेकर पहले ही चयनकर्तओं ने साफ़ किया है की वे टी 20 प्लान का हिस्सा फ़िलहाल नहीं होंगे ।टीम में तीसरे तेज गेंदबाज़ के रूप में हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, आवेश खान के नाम हैं । जहाँ अब चयनकर्ता के साथ कोच और कप्तान प्रदर्शन , पिच और निरन्तरता के आधार पर यह तय करेगें की भारतीय टीम का तीसरा पेसर कौन होगा ।
भारत के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता रहे श्रीकांत जिन्हे लोग प्यार से चीका के भी नाम से जानते हैं वे मौजूदा भारतीय स्क्वाड के एक गेंदबाज़ से काफी प्रभावित हुए हैं, जहाँ उन्होंने यहाँ तक अनुमान लगाया है की टीम अर्शदीप को लेकर विश्व कप दौरे पर जाएगी ।
श्रीकांत ने दिया यह बयान

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे टी 20 इंटरनेशनल सीरीज केर दौरान फैन कोड पर श्रीकांत ने यह कहा की वे अर्शदीप को आने वाले दिनों में टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट का नंबर 1 गेंदबाज़ की रूप में देखते हैं जहाँ उन्होंने यह भी भविष्यवाणी करते हुए साफ़ किया की अर्शदीप विश्व कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं ये उनका अनुमान है ।
आईपीएल में अर्शदीप ने दिखाया था जौहर
डेथ गेंदबाज़ी में एक्सपर्ट माने जा रहे अर्शदीप ने अपनी गेंदबाज़ी का लोहा मनवाया जहाँ वे मौका पर विकेट लेने की काबिलियत के साथ बड़े ही कंजूसी से रन दिए जाने के लिए भी जाने जाते हैं जहाँ उनका इकॉनमी इस बात की गवाही देती है । अर्शदीप ने सॉउथम्पटन में 7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया । जहाँ 4 टी 20I में अर्शदीप ने 6 विकेट 6.51 की इकॉनमी से लिए हैं । आपको बता दें की बाये हाथ के तेज गेंदबाज़ी के साथ सधी हुई इकोनॉमी की बदौलत अर्शदीप को वर्ल्ड कप 2022 का हिस्सा अभी से बताया जाने लगा है ।







