भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी 20 सीरीज के तीसरे मैच के अंत में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ सूर्यकुमार टी 20 रैंकिंग में दूसरे पायदान पर आ चुके हैं जहाँ 816 रेटिंग अंक के साथ सूर्यकुमार अपना जलवा बिखेर रहे हैं । आपको बता दें की अब पाकिस्तान के बाबर आज़म जो की मौजूदा समय में नंबर 1 टी 20 बल्लेबाज़ हैं उनका तख्ता पलट का समय नजदीक आता दिखाई दे रहा है । जहाँ अब पाकिस्तानी फैंस दुआ कर रहे की किसी भी तरह बाबर की नंबर 1 की कुर्सी बच जाये ।
जहाँ सूर्यकुमार की एक बड़ी पारी को पाकिस्तान के बाबर आज़म की बादशाहत का खत्म बेहद निकट आता दिखाई दे रहा है । जहाँ वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 और मैचों में सूर्यकुमार नंबर 1 टी 20 बल्लेबाज़ बन सकते हैं ।
सूर्यकुमार ने मचाया था तीसरे टी 20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाल

सेंट किट्स के वार्नर पार्क स्पोर्टिंग कॉम्प्लेक्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए श्रृंखला के तीसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार ने आतिशी खेल का प्रदर्शन करतेहुए आठ चौके और चार छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 76 रनों महज 44 गेंद का सामना करते हुए बनाये थे ।
जहाँ सूर्यकुमार ने 172.72 की आतिशी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी कर भारतीय टीम की जीत की राह पक्की की थी । इसके लिए सूर्यकुमार को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के के ख़िताब से नवाजा गया था और 500 डॉलर की इनामी राशि दी गई थी ।
बेहतरीन पारी का मिला सूर्यकुमार को डबल फायदा

सूर्यकुमार की इस मैच जिताऊ पारी का फायदा उन्हें 2 तरीकों से मिला । जहाँ उनके अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया वहीँ भारतीय टीम ने मेजबान देश वेस्टइंडीज को 7 विकेट से रौंदकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल करने में भी कामयाब हुई ।
इसके साथ ही आईसीसी टी 20 रैंकिंग के तजा अपडेट में सूर्यकुमार ने जबरदस्त उछाल प्राप्त किया । जबरदस्त फायदा मिला है। आईसीसी की T20 रैंकिंग में सूर्यकुमार 816 रेटिंग अंक के साथ दूसरा स्थान पर काबिज हो गए हैं ।
बाबर आज़म से केवल 2 रेटिंग अंक दूर सूर्यकुमार

ताज़ा ICCटी20 रैंकिंग के अनुसार भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने जबरदस्त उछाल प्राप्त किया है । जहाँ अब सूर्यकुमार यादव 816 रेटिंग अंकों के साथ टॉप-10 की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबीओज हो चुके हैं और बाबर आज़म को चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं । जहाँ एक बड़ी पारी और बाबर आज़म के कुर्सी पर सूर्यकुमार आसीन होने के कगार पर हैं ।
दुआ कर रहे पाकिस्तान फैंस
May God protect Babar’s no-1 position 🤲🥺#ICCRankings #BabarAzam pic.twitter.com/qjLh4NylfC
— MUسKAN 🇵🇰 (@Musskkaan) August 3, 2022







