विश्व कप 2022 अब बेहद निकट है जहाँ क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुम्भ में अब केवल 72 दिन बचे हैं ।सभी प्रयोग कॉम्बिनेशन पर पूरी थिंक टैंक जोरो-शोरो से काम कर रही है । जहाँ एशिया कप में चुनी जाने वाली टीम को ही फ़ाइनल टीम मानी जाएगी ऐसा क्रिकेट पंडितो का कहना है । हर प्लेयर अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए टीम में जगह बनाने की होड़ में लगे हुए हैं ।
चयनकर्ता बेंच स्ट्रैंथ के साथ अनुभवी प्लेयर और युवा प्लेयर के कॉम्बिनेशन पर भी काम करती नज़र आ रही है । वहीँ इन सब के बीच भारतीय चयनकर्ता का बड़ा बयां सामने आ रह अहइ जहाँ उन्होंने यह साफ़ किया की फैंस मोहम्मद शमी को शायद ही विश्व कप 2022 में देख पाए । आगे खबर विस्तार से ।
एशिया कप की 15 सदस्यीय टीम से पत्ता कटेगा

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के चयनकर्ताओं ने यह साफ किया की मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) इस विश्व कप के लिए प्लान का हिस्सा नहीं है । ऐसे में एशिया कप 2022 की 15 सदस्यीय टीम में शमी नहीं होंगे । हालाँकि वनडे और टेस्ट क्रिकेट में उनकी जगह बनी रहेगी । यह साफ है की अगर शमी एशिया कप की टीम में नहीं चुने जाते हैं तो वे विश्व कप 2022 के प्लान का हिस्सा नहीं होंगे ।
चयनकर्ता ने शमी के नाम पर तोड़ी चुप्पी
सूत्रों की मानें तो इनसाइडस्पोर्ट से चयनकर्ता की साझा की गई वक्तव्य के अनुसार “शमी को टेस्ट फॉर्मेट के लिए तैयार किया जा रहा है वहीँ हाल में ही वनडे फॉर्मेट में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है लिहाजा टी 20 में ुंझे तरजीह ना देकर वाइट बॉल के टेस्ट और वन-डे फॉर्मेट में तरजीह दी जा रही है । इसके साथ ही वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए युवाओं को टी 20 फॉर्मेट में तरजीह देने की बात की गई है । लिहाजा शमी टी 20 प्लान का हिस्सा फ़िलहाल नहीं हैं ।
शमी ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में पदार्पण साल 2014 को किया था वहीँ शमी ने अपना आखिरी टी 20 इंटरनेशनल मुकाबला 8 नवंबर 2021 को नामीबिया के खिलाफ खेला था । जहाँ एक समय तीनो फॉर्मेट में लोहा मनवाने वाले शमी को टी 20 फॉर्मेट का प्लान का हिस्सा ना बताना समझ से परे है ।







