INDvsWI: मैन ऑफ़ द मैच बने सूर्यकुमार को आई IPL की याद, कहा “ये तो IPL में करता ही आ रहा हूँ”

0
204
views
INDvsWI: Man of the match Suryakumar remembered IPL, said

भारत और वेस्टइंडीज के बीच  तीसरे टी-20 मुकाबला मेहमान टीम इंडिया ने मेजबान टीम वेस्टइंडीज को 7 विकेट से टी-20 सीरीज में  2-1 से बढ़त हासिल कर एक बार फिर जीत की पटरी पर वापिस से लौट आई है ।  पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में वेस्टइंडीज की टीम ने 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए ।  लख्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 1ओवर में शेष रहते हुए 7 विकेटों से  वेस्टइंडीज को रौंद दिया ।

सूर्यकुमार ने दिखाया अपने बल्ले का दम

INDvsWI: Man of the match Suryakumar remembered IPL, said "I have been doing this in IPL"
PC: BCCI

एक बार फिर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार ने भारतीय पारी की शुरुआत की जहाँ 11 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा को पीठ की दर्द की वजह से रिटायर हर्ट होकर मैदान से जाना पड़ा। पूरा दारोमदार अब सूर्यकुमार ने था जहाँ सूर्यकुमार ने 26 गेंद में अपना अर्धशतकीय पारी पूरी की । जहाँ सूर्यकुमार ने 44 गेंद में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 76 रन बनाये । श्रेयस (24), ऋषभ पंत (33*) और दीपक हुड्डा (10*) रन पर नाबाद रहे ।

वेस्टइंडीज की ओर से मायर्स ने एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डेमी पिच पर शानदार 73 रन 50 गेंद में पूरी किये । पूरन ने (22), पॉवेल (23), हेटमायेर (20) रन बनाकर आउट हुए । भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए । हार्दिक  और अर्शदीप को एक एक सफलता मिली ।

जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सूर्यकुमार ने बोली ये बात

INDvsWI: Man of the match Suryakumar remembered IPL, said "I have been doing this in IPL"
PC: Twitter

“जैसे बल्लेबाज़ी हुई मैं सही मायनें में बेहद खुश हैं। रोहित के मैदान को छोड़ने के बाद  किसी एक प्लेयर को  15-17 ओवर बल्लेबाजी करना महत्वपूर्ण था। जहाँ साझेदारी से ही यह मैच जीता जा सकता था ।हमने कल देखा कि दूसरी पारी में भारतीय विकेट जल्दी गिरे थे और  फिर सब चीजें ठीक होती है ।किसी के लिए गहरी बल्लेबाजी करना और खेल जीतना महत्वपूर्ण था, इसी पर मैंने ध्यान केंद्रित किया है। बस खुद का समर्थन किया और इसका आनंद लिया।”

सूर्यकुमार ने कहा की वे आईपीएल में मुंबई के साथ खेलते हैं और कई बार उन्होंने ओपनिंग भी की है । जिसकी  वजह से उनका दवाब कम हुआ है । मैन ऑफ द बने सूर्यकुमार को 500 $ की इनामी राशि दी गई ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here