अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर इंग्लैंड के पूर्व प्लेयर माइकल वान ने ट्वीट कर सनसनी फैला दी है। जहां अब उन्हें क्रिकेट फैंस का करारा जवाब मिलने शुरू हो चुका है। ऐसा क्या ट्वीट किया की क्रिकेट फैंस में नाराजगी का माहौल छा गया है। ऐसा क्या ट्वीट किया गया की अब वान पर भारतीय क्रिकेट फैंस ने बड़ी रूखी प्रतिक्रिया जाहिर की है , जिसकी जानकारी आगे बात करते हैं। आपको बता दें की ट्विटर द्वारा भारतीय प्लेयर्स और विदेशी प्लेयर के बीच खट्टे मीठे नोक झोंक चलती रहती है। जहां वसीम जाफर और माइकल वान के बीच ट्विटर द्वारा एक दूसरे के लिए टिप्पणी करना आम बात है। वहीं इसकी कड़ी में माइकल वान ने आईपीएल और पाकिस्तानी सुपर लीग के बीच कंपैरिजन कर दी जिसके बाद वह विवादों के घरें में आ गए।
माइकल वान का ट्वीट
The Pakistan Super league has it spot on … High quality players … Fewer games than other tournaments making it a few weeks shorter … It’s leaves you wanting a little bit more at the end … Other tournaments don’t … #Pakistan
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) February 23, 2022
माइकल वान ने ट्वीट कर लिखा पाकिस्तान सुपर लीग स्पॉट ऑन है … उच्च गुणवत्ता वाले खिलाड़ी लीग का हिस्सा हैं … अन्य टूर्नामेंटों की तुलना में कम खेल इसे कुछ सप्ताह छोटा बनाते हैं .यह आपको अंत में थोड़ा और अधिक आराम मिलता है … अन्य टूर्नामेंट नहीं ।
जानिए लोगों की प्रतिक्रिया

लखनऊ के मालिक ने आईपीएल में 2 बिलियन डॉलर में एक टीम खरीदी है और आप चाहते हैं कि प्रतियोगिता 25 दिनों में समाप्त हो जाए।

ये पीएसएल में कुछ गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं जिन्हें 2022 में टीमों द्वारा बनाए रखा गया है .. आप इनकी गुणवत्ता और फिर पीएसएल (पैसा शॉर्टेज लीग) की गुणवत्ता का अनुमान लगा सकते हैं
) जो क्लार्क
2) टॉम कोहलर कैडमोर
3) डेविड विसे
4)रिली रोसो
5) जेम्स विंस
6) एलेक्स हेल्स
पाकिस्तान के एक फैन ने लिखा कि पाकिस्तान ने भारत को 2021 विश्व कप में 10 विकेट से हराया था। इसी से पीएसएल और आईपीएल के स्तर का पता लगाया जा सकता है।
जय कुमार ने लिखा की :

मैच के दौरान हारिस रऊफ ने टीम के साथी कामरान गुलाम को थप्पड़ मारा ….. हाई क्वालिटी लीग







