वीडियो: 169.5 के स्ट्राइक रेट से मेयर्स कर रहे थे भारतीय गेंदबाज़ों की कुटाई, लॉलीपोप गेंद पर हुए दीपक हुड्डा का शिकार 

0
108
views
Video: Meyers was thrashing Indian bowlers at the strike rate of 169.5, Deepak Hooda was the victim of the lollipop ball
PC: Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला  पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। जहाँ वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । जहाँ इस मैच में आवेश खान भारत की ओर से पदार्पण करते नज़र आ रहे हैं ।



पहले विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी

वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में आतिशी शुरुवात मिली जहाँ आवेश खान के ओवरों को वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों ने टारगेट किया और शुरुआत से ही आवेश खंड की गेंद पर चौके की बरसात कर दी गई । 3 ओवर में 36 रन लुटाने के बाद धवन ने आवेश खान को गेंदबाज़ी से हटाया ।

Video: Meyers was thrashing Indian bowlers at the strike rate of 169.5, Deepak Hooda was the victim of the lollipop ball
PC: BCCI

आपको बता दें की वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज़ शाई ओप और काइल मेयर्स ने शानदार ताबड़तोड़ शुरुआत की है जहाँ  पहले विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी हुई । मेयर्स को 39 रन के स्कोर पर दीपक हुड्डा ने अपने पहले ही ओवर में आउट कर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई । काइल मेयर्स ने 23 गेंद में 39 रन  6 चौका और 1 छक्का की मदद से बनाये ।

आवेश खान ने किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू




पिछले मैच में प्रसिद्ध कृष्णा कुछ खास असरकारी नहीं दिखे इसलिए टीम इंडिया ने बड़ा बदलाव करते हुए आवेश को टीम में धवन ने जगह दी ।वेस्टइंडीज की टीम ने भी गुडाकेश मोती की जगह हेडन वाल्श को टीम में जगह दी गई है ।

दीपक हुड्डा ने दिया पहला झटका

दीपक हुड्डा ने अपना भारतीय टीम को जबरदस्त रहत दी जहाँ काइल मेयर्स तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे थे और महज 23 गेंद पर 39 रन की पारी खेल चुके थे वहीँ अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्के जड़ी । वहीँ  169.5 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की ।

वहीँ 10वे ओवर की पहली गेंद पर जब टीम का स्कोर 65 रन था जहाँ दीपक हुड्डा को कप्तान ने गेंद थमाई और दीपक ने हवा में गेंद कफ धीमी फेकि जहाँ काइल मेयर्स गेंद पढ़ ना पाए और हवा में गेंद खेल बैठे और दीपक हुड्डा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लेकर उनकी तूफानी पारी का अंत कर दिया ।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here