भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कोलकाता में खेला गया ।जहां भारतीय टीम ने वनडे की ही भांति टी-20 में भी वेस्टइंडीज टीम का क्लीन स्वीप कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है । भारतीय टीम ने अंतिम टी-20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम को 17 रनों से रौंद कर 3-0 से सीरीज पर कब्जा किया। वहीं बतौर कप्तान रोहित शर्मा की साल 2022 में दूसरी सीरीज जीत रही।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 167/9 रन बना पाई ।इस तरह से भारतीय टीम ने 17 रनों से जीत हासिल कर वेस्टइंडीज को सीरीज में क्लीनस्वीप कर दिया ।
भारत बना चैंपियन
𝐓𝐇𝐀𝐓. 𝐖𝐈𝐍𝐍𝐈𝐍𝐆. 𝐅𝐄𝐄𝐋𝐈𝐍𝐆 ☺️ ☺️
What a performance this has been by the @ImRo45 -led #TeamIndia to complete the T20I series sweep! 🏆 👏#INDvWI | @Paytm pic.twitter.com/L04JzVL5Sm
— BCCI (@BCCI) February 20, 2022
भारतीय टीम के बल्लेबाजी
भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही जहां 66 रन के स्कोर पर भारत के 3 टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज रोहित शर्मा ऋतुराज तथा ईशान किशन आउट हो गए । इसके उपरांत विराट की ग़ैरमौजूदगी में सूर्यकुमार ने अपनी छाप छोड़ी जहाँ उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 गेंदों का सामना करते हुए आतिशी 65 रनों की पारी खेली । जहाँ उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के और 1 चौका जड़ा ।
वहीं वेंकटेश ने सूर्यकुमार के साथ साझेदारी निभाते हुए टीम इंडिया को संकट से उबार लिया । वेंकटेश ने कुल 19 गेंदों पर 35 रन बनाए । भारत की ओर से ईशान किशन ने बतौर ओपनर 34 रन बनाये । भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों 184 रन बनाये ।
वेस्टइंडीज के गेंदबाजी
वेस्टइंडीज की गेंदबाज़ी की बात की जाए तो चेज ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट चटकाए। वहीं होल्डर ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया । वाल्स ने 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट चटकाया ।
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की बात की जाए तो वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरण ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। वहीं शेपर्ड ने 21 गेंद पर 29 रन तथा पॉवेल ने 14 गेंद पर 25 रन बनाये । लोअर मिडिल आर्डर के बल्लेबाजों ने जरूर संघर्ष दिखाया लेकिन आखिरी मैच में भी वेस्टइंडीज को करारी हार का सामना करना पड़ा ।
भारतीय गेंदबाजी
भारत की ओर से हर्षल ने 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए ।वहीं चाहर ने 1.5 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किये । वेंकटेश को भी दो सफलता हाथ लगी .
मैन ऑफ द मैच
.@surya_14kumar is the Man of the Match for his stupendous knock of 65 off 31 deliveries 👏👏@Paytm #INDvWI pic.twitter.com/18huGUyO4X
— BCCI (@BCCI) February 20, 2022
तीसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। सूर्यकुमार ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 1चौकों और 7 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए।
मैन ऑफ द सीरीज
सूर्यकुमार को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। सूर्यकुमार ने कुल 3 मैचों में 107 रन 194.5 के स्ट्राइक रेट से बनाये । जहाँ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 65 रन का रहा ।








Man of the series. Nikolas pooran ko Dena chahiye tha.