भारत और इंग्लैंड के बीच हुए वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने निर्णायक मैच को 5 विकटों से जीतकर 2-1 से श्रृंखला पर कब्ज़ा कर 8 साल के लम्बे इंतज़ार को खत्म किया है । जहाँ 8 साल बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड को उनकी धरती पर वनडे श्रृंखला में मात दी है ।
जहाँ टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाज़ी का निर्णय चुना । जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 259 रन बनाये जहाँ भारतीय टीम को जीत के लिए 260 रन का लक्ष्य मिला । जिसके भारतीय टीम ने 31 गेंद शेष रहते प्राप्त कर लिया ।
रोहित शर्मा ने मैनचेस्टर के मैदान पर 2-1 से वनडे सीरीज जीतने के बाद प्रेजेंटेशन में कहा
” शुरूआती झटकों के बारे में पूछे जाने पर रोहित शर्मा ने कहा की “अभी भी हमनें कुछ चीजें हैं जिसमें सुधार की बेहद जरूरत है हालाँकि जिस तरीके से टीम ने प्रदर्शन वनडे और टी 20 में किया वह कबीले तारीफ है । भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 113 गेंद में 16 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 125 रन की पारी की बदौलत ‘मैन ऑफ द मैच’ के हक़दार बने।

वहीँ 71 रन 4 विकेट लेने के साथ हार्दिक पंड्या ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के ख़िताब के लिए चुने गए। जहाँ उन्होंने 3 मैच में 100 रन और 6 विकेट हासिल किये ।
सीरीज 2-1 से जीतने के बाद बाद रोहित ने कहा,
‘ इस जीत से काफी खुश हूं। हम इस दौरे पर कुछ पाने आये थे और हमने वो कर दिखाया जो कुछ हमने हासिल करना था वो हमने कर लिया ।abhi भी कुछ श्रेणी में हमने जबरदस्त सुधार करने की जरूरत है लेकिन टीम के पुरे प्रयासों से मई बेहद खुश हूं। जब हम पिछली दफा इंग्लैंड दौरे पर आये थे तो हमें हार का सामना करना पड़ा था । इंग्लिश कंडीशन आसान नहीं है लेकिन हमने जिस तरह से एक एक कर चरणबद्ध तरीके से मैच को आगे बढ़ाया ये कबीले तारीफ है ।

रोहित ने कहा, हमारे बल्लेबाज़ों ने ‘मध्य के ओवरों में अधिक और लंबे समय के लिए बल्लेबाजी नहीं की थी। जहाँ ऋषभ और हार्दिक ने शानदार पारी खेली और कभी ऐसा नहीं लगने दिया की रन रेट का कोई भी दवाब इन दोनों प्लेयर पर हो । दोनों ही प्लेयर ने शानदार खेला ।
‘युजवेंद्र चहल के बारे में उन्होंने कहा, ‘ चहल टीम का अटूट हिस्सा हैं जहाँ उनका अनुभव ही उन्हें विशेष बनता है जहाँ तीनो प्रारूपों में चहल ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की है । पिछले टी20 विश्व कप में उन्हें मौका नहीं मिला था ये कष्टप्रद है । चहल की बेहतरीन वापसी से मैं खुश हूं।
शीर्ष क्रम ने हमारे अच्छा प्रदर्शन नहीं किया । लेकिन टीम में काफी अनुभवी प्लेयर हैं और वे टीम में काफी क्वालिटी लाते हैं । आने वाले समय में इंजरी होगी प्लेयर बैठेगें वहीँ जितना हमारा बेंच स्ट्रेंथ मजबूत होगा उतना टीम के लिया अच्छा होगा इसलिए बेंच स्ट्रेंथ बनाने की जरूरत है।







