हाल में ही कपिल देव ने विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म और उनको बार बार मौके दिए जाने पर तीखी टिप्पणी करते हुए अपनी निजी राय किंग कोहली पर देते हुए यह बोला था की अगर फॉर्म के लिहाज से अश्विन को टेस्ट टीम से ड्रॉप किया जा सकता है तो वहीं विराट कोहली को क्यों टी 20 टीम से ड्रॉप नहीं किया जा सकता? जहां हर मैच के साथ रूठे रन की मार विराट को झेलनी पड़ रही हैं। हर मैच के साथ क्रिकेट पंडित भी विराट को आड़े हाथों ले रहे हैं।
22 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे के लिए वंडे और टी 20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। जहां बीसीसीआई ने विराट कोहली समेत बुमराह, चहल को आराम दिया हैं। जहां भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ना ही वंडे और ना ही टी 20 सीरीज के लिए चुना गया है।

सूत्रों के हवाले से खबर है की बीसीसीआई से कोहली ने छुट्टी की अपील की थी। वहीं उन्हें अब बीसीसीआई ने आराम दे दिया है। इसपर भारत के पूर्व कप्तान गावस्कर ने भी सवाल उठाया था जहां उन्होंने यह कहा था की जब आप आईपीएल में छुट्टी नहीं मांगते तो देश के क्रिकेट को लेकर क्यों।
कपिल देव ने कहा
कपिल देव ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक बार फिर कोहली पर टिप्पणी करते हुए कहा कोहली कैसे दिग्गज प्लेयर को आप टीम से ड्रॉप बोल कर अलग नहीं कर सकते। इसे आराम बोलकर उनके सम्मान बचाया जाए इसमें कोई गलत बात नहीं है।
पहले भी कपिल देव के बयान से क्रिकेट जगत दो भागों में बड़े जी जा एक बार विराट कोहली के समर्थन में उतरा था मैं दूसरा भाग कपिल देव के समर्थन में बातें कर रहा था जहां कपिल देव ने अश्विन का समर्थन करते हुए कहा था कि जब अश्विन को टेस्ट टीम से जॉब किया जा सकता था विराट कोहली को t20 स्क्वाड से क्यों नहीं कर सकते। इस पर वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा था कि विराट एक क्वालिटी खिलाड़ी हैं। जहां एक या दो खराब सीजन से विराट को आंका नहीं जा सकता है।
क्रिकेट में हर प्लेयर के जीवन में फेज आता है जहां वह आउट ऑफ फॉर्म होता, क्वालिटी प्यार को बस एक या दो मैं चाहिए जहां वह फिर से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए फॉर्म में वापस लौट सकता है हालांकि यह साफ है कि जब आप अच्छा नहीं करते हैं तो आपके ऊपर उंगलियां उठती हैं। लेकिन टीम इंडिया और मैनेजमेंट बैक कर रही है क्योंकि वह एक उम्दा एवं क्वालिटी वाले प्लेयर हैं जिन्होंने कई मैचों में भारतीय टीम को रन बनाकर जीत दिलवाई है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ विपक्ष श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में विराट कोहली को स्टार्ट अच्छा मिला था लेकिन वह 16 रन की पारी में एक बार फिर ऑफ साइड पर जा रही गेंद पर छेड़खानी के चक्कर में आउट हुए थे। कपिल देव ने कहा विराट कोहली को अपने क्रिकेट टेक्निक पर गौर करने की आवश्यकता है एवं उन्हें यह सवाल खुद से पूछना पड़ेगा एवं तरीका खोजना पड़ेगा जहां से वह अपनी फॉर्म में पुनः वापसी कर पाए।
जल्द आये विराट फॉर्म में वापिस
कपिल देव के अनुसार ऐसा नहीं है कि भारतीय टीम बिना विराट कोहली के मैच ना खेली हो । कपिल देव ने कहा कि मैं चाहता हूं विराट कोहली फॉर्म में वापसी करें ।हो सकता है उन्हें बाहर किया गया हो या उन्हें आराम दिया गया हो लेकिन अभी भी विराट कोहली में काफी क्रिकेट शेष है ।ऐसे में किस तरह से वे टीम इंडिया में फिर से अपने खोया हुआ फॉर्म प्राप्त करते हैं कि उन्हें खुद खोजने की जरूरत है।
कपिल देव ने का विराट कोहली एक महान पैर जिन्हें इतना अधिक समय अपने फॉर्म की वापसी में नहीं लेना चाहिए विराट कोहली को खुद इन सारी चीजों का उत्तर खोजना होगा एवं खोया वह आत्मविश्वास को पुनः वापस प्राप्त करने की दरकार है।
लम्बे समय से है बड़ी पारी की उम्मीद
हालांकि यह चिंता का विषय जरूर है कि उन्हें इतना लंबा समय अपनी कोई भी फॉर्म की प्राप्ति के लिए लग रहा है एक महान खिलाड़ी अपने फोन को जल्दी प्राप्त करते हैं इतना समय नहीं लगाते।
कपिल देव ने कहा कि विराट कोहली को आराम दिया गया हो या उन्हें ड्रॉप किया गया हो लेकिन उन्हें फॉर्म में वापस आने में इतना समय नहीं लेना चाहिए। केवल एक अच्छी पारी सब कुछ बदल सकती है। हम इस पारी का लगभग 2 वर्ष से इंतजार कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा जहां इस मैच के बाद विराट लंबे आराम के लिए जायेगें लिहाजा विराट कोहली के लिए यह मैच बेहद अहम होने वाला है।







