भारत और वेस्ट इंडीज के तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता में ईडन गार्डन मैदान पर खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को बेहद रोमांचक मुकाबले में 8 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत, वेस्ट इंडीज पर 2-0 की अजेय बढ़त बना लिया है। गौरतलब है कि वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 186 रन बनाए। भारत की तरफ से विराट कोहली और ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ने अर्धशतक बना डाले। कोहकी ने 41 गेंदों में 52 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने भी 18 गेंदों में 33 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।
Perfect way to seal the series. We march on! ⚡️ #TeamIndia 🇮🇳 pic.twitter.com/RFcOqMGPAf
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) February 18, 2022
187 रनों के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 178 रन बनाए और मुकाबला 8 रन से हार गए। वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन ने 41 गेंदों में 62 रन बनाए और रोवमन पॉवेल ने 36 गेंदों में 68 रन बनाए। इस मैच में भारत की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान
Rishabh Pant is adjudged Man of the Match for his brilliant knock of 52* off 28 deliveries 👏👏@Paytm #INDvWI pic.twitter.com/qiXIn8l1Up
— BCCI (@BCCI) February 18, 2022
सीरीज जीतने बाद ऋषभ पंत ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, जब तक टीम चाहती है कि मैं कहीं भी बल्लेबाजी करूं, मैं ठीक हूं. मुझे लगता है कि सर्कल के अंदर, हर कोई उस कैच (पॉवेल) की तलाश में था और हमें लगा कि यह भुवी का कैच है लेकिन ऐसा होता है और यह खेल का हिस्सा और पार्सल है।
मुझे स्थिति से खेलने में कोई आपत्ति नहीं है और न ही डेथ ओवरों में। जितना अधिक आप अभ्यास करते हैं, उतना ही बेहतर होता जाता है। हम केवल एक चीज (वेंकटेश अय्यर के साथ साझेदारी के दौरान) बात कर रहे थे कि हम हर गेंद के अनुसार खेलेंगे। हर खेल को खेलना कभी आसान नहीं होता, लेकिन मैं हमेशा से यही करना चाहता था। मैं हमेशा जो करता हूं उसका आनंद लेता हूं।
आगे ऋषभ पंत ने वेस्ट इंडीज के धुरंधर बल्लेबाज रोवमन पॉवेल को लेकर कहा, वह (पॉवेल) बुलेट की तरह बल्लेजाजी कर रहा था। पॉवेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। आगे पंत ने कहा कि, मैं पीछे विकेटकीपिंग के दौरान पॉवेल की बल्लेबाजी देखकर अपने मन में खुश था। क्योंकि रोवमन पॉवेल आगामी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल की तरफ से खेले रहे होंगे।







