भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के उपरांत तीन मैचों की हाई वोल्टेज टी-20 श्रृंखला का आगाज हो चूका है । जहाँ रोहित ब्रिगेड ने वेस्टइंडीज के साथ खेले गए पहले मैच को 6 विकेट से जीता लिया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया विजयी रथ पर सवार नज़र आ रही है । भारत ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है । भारतीय टीम अब दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज को सील करने के इरादे से उतरेगी वहीँ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की सूचि में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर काबिज हैं । रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच में 63 रन की पारी खेलकर यह विश्व के टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर बन सकते हैं । जहाँ रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के शानदार बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल के रन के रिकॉर्ड तोड़ पहले स्थान पर आ सकते हैं ।
मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ रोहित बन सकते हैं नंबर 1
मार्टिन गुप्टिल ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 112 मैच की 108 पारी में 3299 रन अपने नाम बनाये हैं । जहाँ उनका सर्वाधिक स्कोर 105 रन का रहा है । मार्टिन गुप्टिल ने 32.66 के औसत और 136.7 के स्ट्राइक रेट से 3299 रन बनाये हैं । जहाँ उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 शतक और 20 अर्धशतकीय पारी खेली हैं ।
रोहित शर्मा का टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 120 मैच में 3237 रन के 33.37 औसत से बनाये हैं ।जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 140.86 का रहा है । रोहित शर्मा ने कुल 4 शतक और 26 अर्धशतकीय पारी खेली है । जहाँ उनका सर्वाधिक स्कोर 118 रन का रहा है ।
पिछले टी-20 मैच में फॉर्म में दिखे रोहित
पिछले मैच में रोहित शर्मा ने 19 गेंद का सामना करते हुए 40 रन की पारी खेली थी । जहाँ उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए टीम को ठोस शुरुआत दिलवाई थी । वही दूसरे मैच में भी रोहित कमल कर सकते हैं और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम बना सकते हैं ।







