IND vs WI 2nd T20: रोहित और विराट में से कौन बनेगा T20I का नंबर 1 प्लेयर, आंकड़े देखे करे निर्णय

0
132
views
Who among Rohit and Virat will become number 1 T20I player in T20I)
PC:BCCI/Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। वहीँ दूसरा मुकाबला 18 फरवरी को कोलकाता के मैदान पर खेला जायेगा, जहाँ भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज पर कब्ज़ा ज़माने उतरेगी। इन सब के बीच रोहित और विराट के बीच भी रनों की जंग देखी जाएगी । जहाँ दोनों ही बल्लेबाज़ टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मार्टिन गुप्टिल के 3299 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ नंबर 1 बल्लेबाज़ बनना चाहेगें । रोहित शर्मा और विराट की ऑंखें इस रिकॉर्ड पर जरूर होंगी। दूसरी ओर  भारतीय टीम अब दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेना उतरेगी ।

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज़ (Who among Rohit and Virat will become number 1 T20I player in T20I)

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात की जाये तो मार्टिन गुप्टिल ने कुल 112 मैच की 108 पारी में 3299 रन 32.66 के औसत से बनाई है । जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 136.71 का रहा है । अपने करियर में गुप्टिल ने 20 अर्धशतक और 2 शतक जड़े हैं । जहाँ उन्होंने कुल 165 छक्के और 287 चौके अपने नाम किये हैं । मार्टिन गुप्टिल फ़िलहाल सर्वाधिक टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर हैं ।

विराट कोहली

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात की जाये तो विराट ने कुल 96 मैच की 88 पारी में 3244 रन 51.49 के औसत से बनाई है । जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 137.86 का रहा है । विराट  56 रन बनाकर नंबर 1 बल्लेबाज़ बन सकते हैं ।अपने करियर में विराट कोहली ने 29 अर्धशतक जड़े हैं । जहाँ उन्होंने कुल 91 छक्के और 291 चौके अपने नाम किये हैं । विराट कोहली  फ़िलहाल सर्वाधिक टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे नंबर के प्लेयर हैं ।

रोहित शर्मा

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात की जाये तो रोहित शर्मा ने कुल 120 मैच की 112 पारी में 3237 रन 33.37 के औसत से बनाई है । जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 140.8 का रहा है । रोहित शर्मा रन 63 बनाकर मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ।अपने करियर में  रोहित  ने 26 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं । जहाँ उन्होंने कुल 153 छक्के और 288 चौके अपने नाम किये हैं । रोहित शर्मा  फ़िलहाल सर्वाधिक टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे नंबर के प्लेयर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here