MI के खेमें में दूसरी बार पहुंचे अर्जुन तेंदुलकर, इस बड़ी वजह के कारण 30 लाख में हुए MI के नाम 

0
268
views
Arjun Tendulkar reached MI's camp for the second time, due to this big reason, MI's name was in 30 lakhs
PC:Hotstar

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है, जहां इस बार कुल 10 टीमें शिरकत करती नजर आएंगी। वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के सुपुत्र मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा होंगे। वहीं आपको बता दें की पिछले साल भी अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे वहीं पिछली बार मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख की बेस प्राइस में टीम में शामिल किया था। वहीं आपको। बता दें की पिछले वर्ष वह बेंच पर रहे थे और अचानक से उनके बेस प्राइस में 10 लाख का इजाफा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने अपनी टीम में शामिल किया।  पीछे की वजह बेहद दिलचस्प है।

रणजी ट्रॉफी में डेब्यू कर सकते हैं अर्जुन तेंदुलकर

क्रिकेट के साइंस सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू मैच का इंतजार कर  रहे हैं ।जहां इस वर्ष अर्जुन तेंदुलकर का चयन रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से किया गया है, देखना दिलचस्प होगा कि रणजी ट्रॉफी में इस बार पदार्पण  करने का अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिलता है या नहीं। आपको बता दें कि पांच बार की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बार फिर से अर्जुन तेंदुलकर पर दांव लगाया है एवं उनके बेस प्राइस ₹2000000 से 1000000 रुपए अधिक देखकर 3000000 रूपए में अपनी टीम में शामिल किया है। वही 1000000 रुपए मुंबई इंडियंस को अधिक देने पड़े जिसकी बड़ी वजह नेहरा माने जा रहा है।

आखरी समय में गुजरात टाइटंस के नेहरा ने लगा दी थी अर्जुन तेंदुलकर पर बोली

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की ओर से आकाश अंबानी ने अर्जुन तेंदुलकर जिनका की बेस प्राइस ₹2000000 था उन पर बोली लगाई एवं कभी उन्होंने यह नहीं सोचा होगा कि अर्जुन तेंदुलकर पर पर किसी और भी फ्रेंचाइजी की नजर होगी ।वही मुंबई इंडियन को झटका देने के लिए गुजरात टाइटंस की ओर से नेहरा ने भी 2500000 में अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए हामी भरी। इसके बाद अकाश अंबानी तथा आशीष नेहरा को मुस्कुराते हुए एक-दूसरे की ओर देखते हुए देखा गया जहां आखिरकार 3000000 में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम में शामिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here