वीडियो: उमरान की “राकेट रफ़्तार” गेंद से 5 फ़ीट दूर गिरा “मिडिल स्टंप”, बल्लेबाज़ हुआ दंग! IND ने दी डर्बीशर को 7 विकेट से मात 

0
66
views
Umran's rocket speed ball blew
PC: twitter

इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम ने अपने पहले अभ्यास मैच में  डर्बीशर को 7 विकेट से रौंद दिया है . जहाँ दिनेश कार्तिक की कप्तानी में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया . वहीँ रफ़्तार के सौदागर उमरान का भी जलवा पुरे मैच में रहा.



गौरतलब है की  भारत को मिले जीत के लिए 151 रन के लक्ष्य को भारत टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। दीपक हुड्डा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 37 गेंद में आतिशी 59 रन की पारी खेली। वहीं संजू सैमसन भी  38  रन बनाकर चमके .  सूर्यकुमार यादव के भी बल्ले से रन की बारिश हुई जहाँ उन्होंने 36 रन की नाबाद पारी खेली .

डर्बीशर के बल्लेबाज़ों का संघर्ष



भारत ने टॉस जीतकर पहले डर्बीशर की टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया था . जहाँ  टीम ने  20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन पर डर्बीशर की टीम को रोका। डर्बीशर की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में लुईस रीस आउट हुए .

इसके ठीक बाद अर्शदीप ने डर्बीशर की टीम को दूसरा झटका दिया और टीम का स्कोर 22 रन पर 2 विकेट हो गया। एलेक्स ह्यूस ने 24, मैटी मैकिरनन ने 20* रन का योगदान दिया. हिल्टन ने 27 रन और  ब्रूक गेस्ट ने 23 रन बनाये .

दीपक हुड्डा और संजू की आतिशी पारी



जीत के लिए 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़  ऋतुराज गायकवाड़ 3 रन बनाकर एचिसन का शिकार बने । इसके उपरांत संजू  सैमसन और दीपक हुड्डा ने पारी संभाला और दोनों ने  टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया।

संजू सैमसन लय में दिखे जहाँ उन्होंने  38 रन की पारी खेली । दीपक हुड्डा ने 37 गेंद पर 59 रन की शानदार पारी खेली । उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 शानदार छक्के जड़े ।आखिर में सूर्यकुमार ने 22 गेंद में 36 रन और दिनेश कार्तिक ने 7 गेंद में 7 रन बनाकर नाबाद रहकर भारत को जीत दिला दी ।

उमरान के रफ़्तार ने फिर से चौकाया



भारत के लिए अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक ने धारधार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए । जहाँ एक बार फिर उमरान मालिक ने अपनी रफ़्तार से सभी को प्रभावित किया और शानदार 2 विकेट चटकाए । उमरान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 सफलता अर्जित की ।

Umran's rocket speed ball blew "middle stump", batsman stunned! IND beat Derbyshire by 7 wickets

18 वे ओवर की आखिरी गेंद पर उमरान मलिक ने ब्रूक गेस्ट को 23 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया । जहाँ उमरान के रफ़्तार के सामने ब्रूक गेस्ट बेबस नज़र आये । बॉल इतनी तेज निकली की मिडिल स्टंप को 5 फ़ीट दूर अपने साथ ले गई । बल्लेबाज़ ब्रूक गेस्ट कुछ पल के लिए हैरान हो गए । उमरान ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए मैच में 2 विकेट हासिल किये और मैच में अपनी रफ़्तार से छाप छोड़ने में कामयाब रहे .



वीडियो 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here