इंग्लैंड और भारत के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन के मैदान पर 5 मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला भारतीय समनुसार दोपहर 3 बजे से खेला जायेगा । टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के अनफिट होने के कारण जसप्रीत बुमराह टीम के नए कप्तान होंगे। रोहित शर्मा की जगह भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने मयंक अग्रवाल को टीम में उनकी जगह शामिल किया गया है, वहीँ अपने अनुभव और क्रिकेट की समझ से पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट के लिए प्लेइंग XI का चुनाव किया है ।
सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका
सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में वसीम जाफर ने मयंक अग्रवाल को जगह नहीं दी है । जहाँ उनकी जगह सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा को दी है ।
मध्यक्रम पर गौर करें तो तीसरे नंबर के लिए वसीम जाफर ने हनुमा विहारी को उपयुक्त माना है , वहीँ चौथे नंबर पर रन मशीन विराट कोहली को जगह दी है । पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए उन्होंने श्रेयस अय्यर को रखा है , वहीँ छठे स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपयुक्त माना है । एजबेस्टन की पिच पर स्पिनरों के लिए मदद देखी गई है इस आधार पर उन्होंने नंबर 1 टेस्ट आल राउंडर रविंद्र जडेजा और आर अश्विन को टीम में शामिल किया है । जहाँ दोनों ही प्लेयर बल्ले से भी भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम को मजबूती प्रदान करते नज़र आयेगें ।
गेंदबाज़ी विकल्प

तेज गेंदबाज़ की भूमिका में खुद कप्तान बुमराह , मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को वसीम जाफर ने उपयुक्त है । शार्दुल ठाकुर का पिछले इंग्लैंड दौरा शानदार था वहीँ उन्होंने अर्धशतक भी जड़ा था इसके बाबजूद वसीम जाफर ने शार्दुल ठाकुर को जगह प्रदान नहीं की है अपनी टीम XI में।
वसीम जाफर ने चुना भारत का प्लेइंग XI
शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।







