आयरलैंड और भारत के बीच टी 20 सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने बड़े ही शानदार अंदाज़ में 7 विकटों से जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है । जहाँ भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल का परिचय दिया।
वहीँ बल्लेबाज़ों ने भी आने के साथ ब्लॉक बस्टर हिट पिक्चर की तरह बिना कोई गलती किये शानदार प्रदर्शन किया । सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन ही थे जिहोने दीपक हुड्डा जो की पहले कुछ ओवर में दिक्कत का सामना कर रहे थे उनसे ईशान ने दवाब को हटाते हुए एंकर की भूमिका अदा की । इसके साथ ही उन्होंने युवराज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जिसकी जानकरी आगे दी गई है ।

ईशान किशन की आतिशी पारी
गौरतलब है की पिछले दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए सीरीज में लगातार 5 टॉस हरने वाली भारतीय टीम को नए कप्तान मिलने के साथ ही टॉस पर भारत ने जीत दर्ज की और इसका फायदा भी टीम को मिला । बारिश से बाधित इस मैच में 12-12 का खेल खेला गया । जहाँ हार्दिक ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया ।

पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने आयरलैंड के इन्फॉर्म कप्तान व बल्लेबाज़ एंड्र्यू बालबर्नी (0) को आउट कर दिया। अगले ही ओवर में कप्तान हार्दिक ने पॉल स्टर्लिंग (4) को चलता किया। आवेश खान ने गारेथ डेलनी का विकेट लेकर आयरलैंड को बैकफुट पर ला खड़ा किया । जहाँ इसके बाद हैरी टेक्टर ने आयरलैंड की तरफ से आतिशी पारी खेली और 33 गेंद पर 66 रन बनाये । भारत की ओर से चहल ने 11 रन देकर 1 विकेट लिया और मैन ऑफ़ द मैच बने ।
ईशान की शानदार पारी
ईशान किशन ने 11 गेंद में आतिशी 26 रन बनाये जहाँ उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े । जहां लिटिल के ओवर में उन्होंने शानदार अंदाज़ में खेला और जबरदस्त पुल शॉट पर छक्का लगाया, जिसकी चर्चा आगे करेगें । वहीँ ईशान किशन ने युवराज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है । जहाँ ईशान किशन सबसे कम पारी में 500 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं ।
ईशान ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड
ईशान किशन ने 16 परियों में अपना 500 टी 20 इंटरनेशनल रन पूरा किया वहीँ 17 परियों में युवराज सिंह टी 20 इंटरनेशनल रन पुरे किये थे , वहीँ 13 परियों में 500 टी 20 रन बनाने वाले लोकेश राहुल टॉप पर काबिज हैं ।
पहले ओवर की चौथी गेंद पर लिटिल ने ईशान किशन को चकमा देने के लिए शार्ट गेंद डाली जिसे ईशान किशन ने पहले ही पढ़ते हुए मिडविकेट की एरिया में शानदार पुल के जरिये छक्के में तब्दील कर दिया ।
वीडियो
Ishan Kishan is on 🔥 #IREvIND pic.twitter.com/uKaCFUuF2r
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) June 26, 2022







