IRE vs IND: उमरान ने नहीं बल्कि भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ा अख्तर का वर्ल्ड रिकॉर्ड? फेंकी 208 KMPH से गेंद फिर भी नहीं दर्ज हुआ रिकॉर्ड

0
93
views
IRE vs IND: Not Umran but Bhuvneshwar Kumar broke Akhtar's world record? Ball still not recorded with 208 KMPH thrown
PC: BCCI

भारत और आयरलैंड के बीच हुए मुकाबले में ना केवल भारतीय बल्लेबाजों का शक्ति प्रदर्शन दिखाई दिया बल्कि गेंदबाजी में भी एक अलग धार दिखाई दी। भारतीय टीम ने आयरलैंड को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 1/0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।




बारिश से बाधित इस मैच को 12/12 ओवर करने का फैसला लिया गया। वहीं टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड की टीम ने शानदार 108 रन 4 विकेट पर बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 16 गेंद शेष रहते मैच को अपने नाम कर लिया ।भारत ने 3 विकेट पर 111 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।

जहां कुछ हफ्तों की इंतजार के बाद आखिरकार उमरान मलिक को ब्लू जर्सी में देखने का सपना लाखों फैंस के लिए पूरा हुआ। जहां अर्शदीप और राहुल त्रिपाठी से पहले उमरान मलिक को डेब्यू करने का मौका मिल गया। उमरान को हार्दिक ने पिच की कंडीशन को भांपते हुए एक ओवर करवाया। जहां उमरान ने 14 रन लुटाए।

भुवनेश्वर कुमार ने मचा दी सनसनी




भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर की दूसरी गेंद को 201 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेकी वहीं तीसरी गेंद को  भुवनेश्वर ने 208 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेकी जो की स्पीड गन में रिकॉर्ड हुई । जिसे देखके सभी दर्शक अवाक रह गए। वहीं अगर इसे ठीक माना जाए तो शोएब अख्तर के 161.3 kmph का रिकॉर्ड धराशाई हो गया। वो भी एक बार नहीं बल्कि 2/2 बार ।

हालांकि इसे टेक्निकल ग्लिच माना गया जहां मशीन की गड़बड़ी की वजह से ये हुआ। हालांकि इस रिकार्ड को मान्यता नहीं मिली लेकिन कुछ पल के लिए ऐसा लगा की स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया हो।

भुवनेश्वर कुमार ने दिखाया अनुभव

भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ही ओवर में विकेट हासिल कर मेजबान टीम को बड़ा झटका दिया। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने अपने स्पेल की 3 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया और मेहबान टीम आयरलैंड को बांध कर रखा जहां हर रन के लिए भुवि ने आयरलैंड के बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।




उन्होंने पहले ही ओवर में आयरलैंड के कप्तान एंड्र्यू बालबर्नी (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया ।

मैच का लेखा जोखा

बारिश के कारण मैच को  12-12 ओवर का किया गया। भारत ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया । आयरलैंड ने  4 विकेट खोकर 108 रन बनाए।

जहाँ आयरलैंड के हैरी टेक्टर ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने  9.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 111 रन  बनाकर मैच को जीत लिया है । दीपक हुड्डा ने नाबाद 47 रन बनाए और सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन ने 26 रनों की पारी खेली और भारत को शानदार शुरुआत दी ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here