भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां बारिश से प्रभावित इस मैच को 19 ओवर का कर दिया गया है ।गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा इस मैच में नहीं खेलते नजर आएंगे ।जहां पिछले मैच में भुवनेश्वर कुमार की धारधार बाउंसर की वजह से वे चोटिल हुए थे ।दक्षिण अफ्रीका की कमान महाराज के हाथों में जहां इस निर्णायक मुकाबले में महाराज दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई करते नजर आएंगे।
गौरतलब है कि पांचवें मैच में भी ऋषभ पंत ने टॉस हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि पिच गीली है जिसका फायदा शुरुआती ओवर में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जरूर उठाना चाहेंगे जहां पेज पर तेज उछाल के साथ स्विंग से मदद मिलेगी।
ऋषभ पंत ने बैंगलोर के इसी मैदान पर साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। लिहाजा इस मैच को पंत यादगार बनाना चाहेंगे। वहीं देखना दिलचस्प होगा की दो मैच में पहले पिछड़े के बाद बराबरी करने वाली टीम इंडिया इस मैच को जीत पाती है या नहीं।
पांचवें टी-20 में भी भारतीय टीम ने एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। साउथ अफ्रीका टीम में कुल 3 बड़े बदलाव किये गए हैं ।
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को भारत में टी-20 सीरीज नहीं हरा पाई है। अगर भारत आज मैच में जीत दर्ज करती है तो ये बड़ा रिकॉर्ड भारत अपने नाम करेगी ।
वीडियो
#INDvSA – Start delayed due to rain 🌧️ pic.twitter.com/y1qxmaOUsY
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) June 19, 2022
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतः ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल।
साउथ अफ्रीकाः रेजा हेन्ड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक, रेसी वान डेर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस, ट्रिस्टन स्टब्स, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नोर्त्या और तबरेज शम्सी।
वीडियो :
What was that? #INDvsSA #RajkotPitch #TembaBavuma pic.twitter.com/bbp9O0SAtT
— Soni Gupta (@SoniGup46462554) June 17, 2022







